आजकल माता-पिता बच्चों के लिए ऐसा नाम रखना चाहते हैं जो सुनने में अच्छा और थोड़ा अलग लगे। साथ ही नाम का कोई अच्छा मतलब भी हो। अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जिसमें देश के लिए प्यार और सम्मान की झलक मिले तो इसके लिए बहुत मुश्किल नाम रखने की जरूरत नहीं है। देश, तिरंगा, आजादी और भारत की संस्कृति से जुड़े शब्दों से भी बच्चों के प्यारे और ट्रेंडी नाम रखे जा सकता हैं।

 

नाम चुनते समय माता-पिता बच्चे के नाम का मतलब भी जरूर देखते हैं। इसलिए ऐसा नाम चुनना अच्छा रहता है जिसे बोलना आसान हो और जिसका अर्थ भी अच्छा हो। ऐसे नाम बच्चे को अलग पहचान भी दे सकते हैं और इनके पीछे अच्छा मतलब भी होता है।

 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज, पढ़कर दिल में जागेगा देशप्रेम

बेटों के लिए देशभक्ति से जुड़े नाम

1. वीर – बहादुर और साहसी व्यक्ति।
2. विहान – नई शुरुआत और नई सुबह।
3. जय – जीत या विजय।
4. शौर्य – बहादुरी और साहस।
5. आर्यन – सम्मानित और श्रेष्ठ व्यक्ति।
6. रणवीर – युद्ध में बहादुरी दिखाने वाला।
7. अभिमन्यु – महाभारत के वीर योद्धा का नाम।
8. युवराज – राजकुमार या आगे बढ़ने वाला।
9. तेजस – चमक, ऊर्जा और तेज।
10. समर्थ – सक्षम और मजबूत व्यक्ति।

बेटियों के लिए देशभक्ति वाले नाम

1. आजादी – स्वतंत्रता और आजाद होने का भाव।
2. विजया – जीत या विजय।
3. वीरांशी – वीरता का हिस्सा।
4. शौर्या – साहस और बहादुरी से जुड़ा नाम।
5. आराध्या – पूजनीय और सम्मान के योग्य।
6. धृति – हिम्मत और धैर्य।
7. कीर्ति – यश और सम्मान।
8. अदिति – स्वतंत्र और असीम भाव से जुड़ा नाम।
9. जयश्री – विजय और सम्मान से जुड़ा नाम।
10. भारतिका – भारत से जुड़ा प्यारा नाम।

 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर देश प्रेम दिखाने वाली 5 ड्रेस, घर पर ऐसे करें तैयार

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे का नाम रखते समय सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि नाम सुनने में कितना अच्छा लग रहा है। उसका मतलब भी अच्छा और सकारात्मक होना चाहिए। नाम बहुत ज्यादा मुश्किल न हो ताकि बच्चा खुद भी आसानी से अपना नाम बोल और लिख सके। अगर नाम देशभक्ति से जुड़ा है तो उसका मतलब बच्चे को भी आगे चलकर समझाया जा सकता है। जरूरी नहीं की है देशभक्ति के नाम बोरिंग ही हो सकते हैं। आजकल देशभक्ति से जुड़े कई ऐसे नाम चलन में हैं जो मॉडर्न और नए लगते हैं इसलिए ये पुराने या पिछड़े नाम जैसे नहीं लगते।

स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े नाम

अगर आप बच्चे के नाम में देशभक्ति की झलक चाहते हैं तो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से भी प्ररेणा ले सकते हैं। भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरोजिनी नायडू और रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया था। माता-पिता इन नामों को सीधे रख सकते हैं या इनसे मिलते जुलते नाम भी चुन सकते हैं। ऐसे नाम रखने से बच्चों को बड़े होकर अपने नाम से जुड़ी कहानी और देश के वीरों के बारे में जानने की प्रेरणा भी मिल सकती है।