logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 अगस्त पर दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज, पढ़कर दिल में जागेगा देशप्रेम

15 अगस्त पर दोस्तों और अपनों को भेजने के लिए यहां देशभक्ति और आजादी से जुड़े आसान शुभकामना संदेश दिए गए हैं। इन मैसेज को आप व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस देश के लिए खास दिन है। इस दिन हर तरफ तिरंगा नजर आता है और लोग एक-दूसरे को आजादी के इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम भी होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों को भी 15 अगस्त की बधाई देना चाहते हैं तो सिर्फ एक साधारण ‘Happy Independence Day’ लिखने की जगह थोड़ा अच्छा और दिल से लिखा मैसेज भेज सकते हैं। आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या किसी दूसरे सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों को ये संदेश भेज सकते हैं।

 

दोस्तों को भेजे जाने वाले मैसेज बहुत ज्यादा मुश्किल या लंबे होने की जरूरत नहीं है। आप देश के लिए प्यार, तिरंगे की शान और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हुए एक छोटा सा प्यारा संदेश भेज सकते हैं। अगर आप इस बार दोस्तों को कुछ अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान मैसेज कॉपी करके सीधे भेज सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर देश प्रेम दिखाने वाली 5 ड्रेस, घर पर ऐसे करें तैयार

 

1. दोस्ती अपनी जगह और देशभक्ति अपनी जगह,

आज दोनों पर गर्व करने का दिन है। 

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दोस्त। 

 

2. दिल में देश के लिए प्यार रहे और तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे।

तुम्हें और तुम्हारे परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

 

3. आजादी के इस खास दिन पर बस यही दुआ है कि हमारा देश हमेशा आगे बढ़ता रहे और हम सब मिलकर इसे और बेहतर बनाएं।

Happy Independence Day दोस्त।

 

4. जिस आजादी के लिए हमारे वीरों ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी,

उसकी हमेशा कद्र करें। 15 अगस्त की बहुत-बहुत बधाई दोस्त। 

 

5. तिरंगे की शान हमेशा बनी रहे,

देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो और हमारे बीच दोस्ती भी हमेशा ऐसी ही बनी रहे।

 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

 

6. आज का दिन सिर्फ छुट्टी मनाने का नहीं बल्कि उन लोगों को याद करने का भी है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।

तुम्हें स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

 

7. तीन रंगों से सजा तिरंगा हमारी पहचान है और भारत पर गर्व हमारी शान है।

Happy Independence Day मेरे दोस्त।

 

8. देश के लिए प्यार दिल में रखें,

एक-दूसरे का सम्मान करें और मिलकर आगे बढ़ें।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दोस्त। 

 

यह भी पढ़ें: दादी-नानी के नुस्खे सच में काम करते हैं? जानें साइंस क्या कहती है

 

9. आजादी का जश्न मनाओ,

 तिरंगे को सलाम करो और उन वीरों को याद करो जिनकी वजह से हम आज आजाद हैं।

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।

 

10. मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हें 15 अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं।

हमारा देश हमेशा खुशहाल और तरक्की करता रहे।

भारत माता की जय।

 

11. तिरंगा हमारी पहचान है और भारत हमारी शान।

आइए देश के लिए हमेशा अच्छा करने का संकल्प लें।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

 

12. भारत की शान, तिरंगे की पहचान और देशवासियों की एकता हमेशा बनी रहे।

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

13. देश की तरक्की में हमारा छोटा सा योगदान भी बड़ी चीज बन सकता है।

आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें।

 

14. तिरंगे के तीनों रंग हमें साहस, शांति और खुशहाली का संदेश देते हैं।

देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। 

 

15. हमारा भारत हमेशा एकजुट रहे, हर घर में खुशियां रहें और तिरंगा हमेशा शान से लहराता रहे।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।


और पढ़ें