देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में बारिश की वजह से तापमान कम हो गया है और सुबह के वक्त ठंड का अहसास हो रहा है। कई राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 17 अक्टूबर 2026 को देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई है। 

 

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहने वाला है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।  

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के सातवें दिन कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा? मुहूर्त और मंत्र जानें

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड   

दिल्ली-NCR में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान कम हो गया है। लोगों को ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। आज दिल्ली में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। कल से मौसम एक बार फिर से साफ होने लगेगा। इसके अलावा 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है। 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान कम हो गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होना शुरू होगा, ज्यादातर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।  

बिहार-झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इसके अलावा झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि अब मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। 

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर तक कश्मीर-लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। 

दक्षिण भारत में भारी बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार केरल और माहे के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार है। आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।