logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आज किन राशियों पर मां कालरात्रि रहेंगी मेहरबान? पढ़ें राशिफल

आज नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की इन राशियों पर कृपा रहेगा। मां कालरात्रि की कृपा से आपके जीवन की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। पढ़ें आज का राशिफल

rashifal, राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुक्रवार का यह दिन लोगों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आने वाला है। आज के दिन सभी लोग देवी कालरात्रि की आराधना करेंगे, क्योंकि आज नवरात्रि का सातवां दिन है। मां कालरात्रि के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का मूलांक 8 है, जो शनिदेव के प्रभाव, अनुशासन और कर्मठता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि की स्थिति लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल मिलने का संकेत देती है।

 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य और बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे लोगों की बुद्धि बढ़ेगी। वहीं, देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की स्थिति से मानसिक शांति और आर्थिक मामलों में सूझबूझ का संकेत मिलता है। आज की ऊर्जा विशेष रूप से सकारात्मक रहेगी, जो लोगों को उनके रिश्तों में मजबूती देगी। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के भाग्य में आज क्या है।

 

यह भी पढ़ें: 20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? नोट करें सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

राशिफल

1. मेष राशि

 

आपकी पर्सनल लाइफ की दिक्कतें खत्म होंगी। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर करें।

क्या करें: काम की शुरुआत से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

क्या न करें: क्रोध में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

 

2. वृषभ राशि

 

यह दिन आपके लिए धैर्य और संयम से आगे बढ़ने का है। करियर में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

क्या करें: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें: किसी को भी बिना सोचे-समझे धन उधार देने से बचें।

 

3. मिथुन राशि

 

नौकरी में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा, जिससे सहकर्मियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

क्या करें: अपने विचारों को सकारात्मक रखें।

क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ बहुत जल्दी साझा करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के छठे दिन किन राशियों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा? पढ़ें राशिफल

 

4. कर्क राशि

 

नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: पुरानी बातों को बार-बार याद करके वर्तमान के पलों को खराब न करें।

 

5. सिंह राशि

 

आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव चारों तरफ फैल जाएगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे आप कोई बड़ी खरीदारी करने का मन बना सकते हैं।

क्या करें: सूर्य को जल अर्पित करें।

क्या न करें: अहंकार को अपने रिश्तों और काम के बीच में बिल्कुल न आने दें।

 

6. कन्या राशि

 

आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में टारगेट समय पर पूरे होंगे।

क्या करें: अपने सभी जरूरी दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित रखें।

क्या न करें: काम के तनाव को अपने घर और परिवार पर हावी न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के छठे दिन कैसे करें मां कात्यायनी की पूजा? मुहूर्त से लेकर मंत्र जानिए

 

7. तुला राशि

 

मीडिया या ग्लैमर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। लव लाइफ में प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। साथी के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।

क्या करें: रचनात्मक कार्यों में अपनी रुचि बढ़ाएं।

क्या न करें: उत्साह में आकर जल्दबाजी करने के बजाय व्यावहारिक निर्णय लें।

 

8. वृश्चिक राशि

 

नौकरी में आपको कुछ छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। अपने काम से काम रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही रुपये निवेश करें। लव लाइफ में थोड़ी संवेदनशीलता बढ़ सकती है।

क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

क्या न करें: बातें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

 

9. धनु राशि

 

नौकरी में आपके कार्यों की बदौलत आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। आप दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब महसूस करेंगे।

क्या करें: गरीबों को भोजन या अन्न का दान करें। 

क्या न करें: ओवरकॉन्फिडेंस में आकर निर्णय लेने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें स्कंदमाता की पूजा? शुभ मुहूर्त और मंत्र जानें

 

10. मकर राशि

 

आप अपने काम से संतुष्ट नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

क्या न करें: काम के बोझ के कारण अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा बिल्कुल न करें।

 

11. कुंभ राशि

 

आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता और ज्ञान अर्जित करने की ओर रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी दें और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताएं।

क्या न करें: ओवरथिंकिंग करने से बचें।

 

12. मीन राशि

 

आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता और राहत लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी।

क्या करें: रोजाना ध्यान करें।

क्या न करें: किसी भी प्रकार के आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें