मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च भी किया था। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह एक कार्यकर्ता को कोहनी मारकर हटाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रवि किशन ने इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह प्रधानमंत्री बनेंगे तक कितनी ज्यादा कोहनी मारेंगे। 


रवि किशन ने राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शनों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जी के इस आंदोलन से जनता प्रताड़ित हो गई है। प्रधानमंत्री बनने आप जा रहे हो और अभी से अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कोहनी से तो देश डर गया। 

 

यह भी पढ़ें: पार्क में 17 साल की लड़की का हुआ था रेप, अब MCD बनाएगी महिलाओं के लिए अलग पार्क

राहुल पर भड़के रवि किशन

रवि किशन ने आगे कहा कि अगर आप अभी से कोहनी मार रहे हो और तब आप कितनी कोहनी मारोगे जब कभी जीवन में आप प्रधामंत्री बन जाओगे। रवि किशन ने अपने अगली ही लाइन में कहा, 'कभी महादेव चाहें, 2027 के बाद, अगर कभी जीवन में आप प्रधानमंत्री बने तो कितना कोहनी मारोगे।' उन्होंने आगे कहा कि इनकी कोहनी से देश डर गया है कि यह कितनी कोहनी मारेगा। रवि किशन ने कहा कि हमने पहली बार ऐसे कोहनीबाज नेता को देखा है। 

 

 

रवि किशन ने कहा, 'अपने ही कार्यकर्ताओं को कोहनी मारकर आगे जा रहे हैं। ऐसे कोई करता है क्या। प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और कोहनी मार रहे हैं। हद है भाई।' रवि किशन ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे जनता के खिलाफ बता दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 500 दिन, 234 सीटें और 'एकला चलो', आखिर BJP से चाहते क्या हैं अन्नामलाई?

लगातार प्रदर्शन कर रहे राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी पिछले हफ्ते कई दिनों तक दिल्ली की सड़कों पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अब कुछ समय के लिए इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन को रोकने की रणनीति बनाई है। हालांकि, राज्यों में कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन करते रहेंगे।