रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया शुक्रवार को एक हादसे में घायल हो गए। उनके ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हुए। इस हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनकी कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मालदीव में उनके साथ बोच पर भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और उनके एक अन्य दोस्त भी सवार थे। वह दोनों अभी भी लापता हैं। मालदीव के स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से उनकी तलाश जारी है और ज्यादा समय बीत जाने के कारण उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। हालांकि, अभी रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: ट्विटर डील में एलन मस्क ने ऐसा क्या किया, जो अब लग सकता है अरबों का जुर्माना?

कुल 7 लोग थे सवार

यह घटना शुक्रवार सुबह मालदीव के वी फेलिधू इलाके के पास हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर हुआ। जब पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट अचानक समुद्र में पलट गई। बोट में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारत के नागरिक, एक ब्रिटेन और एक रूसी नागरिक शामिल थे। जहां पर नाव उलटी, वहां रेस्क्यू टीम पहले ही पहुंच चुकी है।

 

अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत बाद रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उनकी कोशिश है कि लापता व्यक्तियों को जल्दी से जल्दी ढूंढा जा सके। हालांकि, अब समय ज्यादा बीत जाने के कारण लापता लोगों की जान को खतरा बताया जा रहा है। 

गौतम सिंघानिया का इलाज जारी

इस हादसे के तुरंत बाद रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को एयर लिफ्ट कर मुंबई लाया गया। रेमंड ग्रुप के प्रवक्ता ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गौतम सिंघानिया को इस हादसे में कुछ मामूली चोटें आईं हैं और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, गौतम सिंघानिया की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान से तेल प्रतिबंध हटाना ही होगा, कैसे अपने ही जाल में उलझ रहे ट्रंप?

 

एडवेंचर के शौकीन हैं सिंघानिया

गौतम सिंघानिया एंडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। उनके साथ बोट पर सवार हरि सिंह भी एंडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं और वह 5 बार नेशनल रैली चैंपियन रह चुके हैं। गौतम सिंघानिया भी खुद एक प्रोफेशनल रेसर हैं। हरि सिंह को देश के सबसे सफल रैली ड्राइवरों में गिना जाता है। हरि सिंह, गौतम सिंघानिया के भी बेहद करीबी दोस्त और उनके मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाहकार रहे हैं।