भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) लगातार यात्रियों को लुभाने और उन्हें आकर्षित करने के लिए नई योजनाएं तैयार कर रहा है। आईआरसीटीसी रेलवे से जुड़ी सेवाएं तो देता ही है इसके साथ ही यात्रियों के अलावा सामान्य लोगों को भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। घुमाने के नाम पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा धार्मिक यात्राएं कराने वाला आईआरसीटीसी अब देशभर में मौजूद हिल स्टेशनों, एडवेंचर प्लेस, हिस्टोरिकल प्लेस, नेशनल पार्क आदि जगहें घुमाने को लेकर प्लान तैयार कर रहा है।

 

आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे आने वाले समय में लेह-लद्दाख, कश्मीर, राजस्थान के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल और अभ्यारण्य जैसी जगहें शामिल हैं। उदयपुर, रणथम्भौर जैसी जगहों को भी टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए साल को देखते हुए रेलवे लोगों को दक्षिण भारत में केरल एयर गोवा भी घुमाने की योजना बना रहा है।

 

यह भी पढ़ें: जामिया की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, मचा बवाल

खबरगांव से बोले अधिकारी 

उन्होंने बताया, ‘हम चाहते हैं कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोग रेलवे में बुकिंग करवाकर घूमने जाएं। हम लोगों को ट्रेन, बस और हवाई जहाज़ तीनों से भेज सकते हैं। इसके बाद हम हमारे इंपैनल होटल्स और हमारे साथ मिलकर काम करने वालों से संपर्क करके लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।’

 

उत्तर रेलवे में आईआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर विवेक रावत ने बताया कि आने वाले समय में हम दिल्ली-NCR के लोगों को कई जगहों पर घुमाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्री के ट्रेन में बैठने से लेकर घुमाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी रेलवे की होती है। इसके लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करवानी होती है।

 

यह भी पढ़ें: 'वादे से मुकर रही सरकार, लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाए', भड़क गए सोनम वांगचुक

IRCTC टूर कैसे प्लान करता है?

रेलवे किसी भी टूर को प्लान करने से पहले उस एरिया को देखता है कि उधर कितनी मात्रा में लोग घूमने के लिए जाते हैं। साथ ही स्थल में मौजूद आईआरसीटीसी के ट्रांसपोर्टर्स और होटल्स से बात करके ब्रेकअप लेते हैं ताकि इससे लोगों और आईआरसीटीसी दोनों को नुकसान ना हो। इसके साथ ही टूर प्लान करते समय यह भी ध्यान में रखा जाता है कि जिस एरिया में घूमने जा रहे हैं तो वहां किस मौसम में  लोगों अधिक जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि लोगों की जैसी मांग होती है उसके अनुसार भी टूर प्लान किया जाता है।