देशभर में आज मौसम के असग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में गर्मी लोगों के परेशान करने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अभी भी बारिश और आंधी तूफान का सिलसिला जारी है। वहीं, दक्षिण भारत में मिला जुला मौसम है। आज कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप बना रह सकता है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 

 

दिल्ली में आज गर्मी फिर से परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।  दिन के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है। 

 

यह भी पढ़ें: शहरों में जैन, गांवों में हिंदू, जनगणना से पहले जानें कहां मुसलमानों का दबदबा?

 

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुई है। कई जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, शाम होते-होते मौसम भी करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में बारिश की शुरुआत 27 अप्रैल से होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा और प्रयागराज में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चलेंगी जिससे बारिश से हल्की राहत मिलेगी। 

 

 

बिहार की बात करें तो बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह ही मौसम रहने की संभावना है। बिहार के लोग आज गर्मी से परेशान जरूर होंगे लेकिन शाम होते-होते गर्मी से राहत मिलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार,  बिहार के कई जिलों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से  तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। 

 

इन राज्यों में लू का अलर्ट

आज मौसम के कई रंह देखने को मिलेंगे। एक तरफ दोपहर के समय लू चलने की संभावना है तो कुछ राज्यों में शाम होते-होते बादल पानी बरसा सकते हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट घोषित किया है। जिन राज्यों में लू का अलर्ट घोषित किया गया है उनमें हिमाचल प्रदेश के कुछ जिले, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में और छत्तीसढ़ में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर रात के समय भी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: आंध्र के बाद तेलंगाना में भी भाई के सामने खड़ी हुई बहन, क्यों नाराज हैं कविता?

 

पूर्वोत्तर में बारिश 

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड़ और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के साखथ-साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इन राज्यों में से 27 से 30 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।