ईरान और खाड़ी देशों में जारी युद्ध से उन देशों के नागरिकों के साथ-साख हजारों भारतीय भी खतरे में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में किए गए एक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है। इसके बाद से स्थिति और ज्यादा खराब होने की आशंका है। इन देशों में रह रहे भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटना चाहते हैं और सरकार की ओर से भी लोगों को इन देशों से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 

इस संकट पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत हालिया घटनाक्रम और उनके क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें: अब ईरान का क्या! अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई और बेटी समेत परिवार खत्म

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाओं को लेकर भारत गहरी चिंता व्यक्त करता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, किसी भी तरह के उकसावे से बचने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। हम इस क्षेत्र में फंसे भारतीयों के साथ संपर्क में हैं और उन्हें जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। हम भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि सतर्क रहें और मिशन के साथ संपर्क में रहें। इसके साथ ही स्थानिय सिक्योरिटी गाइड को भी फॉलो करें।'

खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के लिए निर्देश

  • सभी नागरिकों को भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है।
  • दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। 
  • नागरिकों को बम शेल्टरों और सुरक्षित इमारतों के करीब रहने की सलाह दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हीरो या विलेन, आयतुल्ला अली खामेनेई भारत की नजर में कैसे थे?

 

 हेल्पलाइन नंबर जारी किए

  • इजरायल में स्थित दूतावास ने भारतीय नागरिकों को इजरायल की यात्रा ना करें। इसके साथ ही स्थानीय न्यू्ज, सरकारी आदेशों और इमरजेंसी अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इजरायल में स्थित दूतावास ने संपर्क के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 और ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in दिया है।
  • UAE में स्थित भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए टोल फ्री नंबर 800-46342, व्हाट्सएप नंबर +971543090571 और ईमेल pbsk.dubai@mea.gov.in तथा ca.abudhabi@mea.gov.in दिए गए हैं।
  • सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों और दूतावास की सलाह का पालन करने के लिए कहा है। इमरजेंसी संपर्क के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, व्हाट्सएप नंबर 00-966-542126748 और टोल फ्री नंबर 800 247 1234 दिए गए हैं। ईमेल cw.riyadh@mea.gov.in है।
  • जॉर्डन में फंसे लोगों के लिए संपर्क नंबर 00962-770 422 276 दिया गया है। 
  • बहरीन के मनामा में स्थित भारतीय दूतावास ने  क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए 24x7 हेल्पलाइन नंबर 00973-39418071 दिया गया है।
  • कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने  हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 और ईमेल cons.doha@mea.gov.in  पर संपर्क करने की सलाह दी है।