केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के 'शाहजाद भट्टी नेटवर्क' के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। उसे 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह गिरोह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाने में लगा था। इसके अलावा सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त है। मंत्रालय ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रकाशित करता है।

 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...