सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज करवाके आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) ले जाया गया है। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 6:40 बजे वांगचुक को अपने यहां से छुट्टी दे दी।

 

सफदरजंग अस्पताल की सीनियर डॉक्टरों की टीम ने सोनम वांगचुक की सभी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज मेदांता अस्पताल को सौंप दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को भी ले गई पुलिस

 

सोनम के जरूरी स्वास्थ्य इंडिकेटर स्थिर

 

सफदरजंग अस्पताल ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्चार्ज के समय सोनम के जरूरी स्वास्थ्य इंडिकेटर स्थिर थे। हालांकि, उनकी पैनसाइटोपेनिया (खून की तीनों प्रमुख कोशिकाओं में कमी) की समस्या है। बगाया गया है कि इसके अलावा सोनम के शरीर में पोटेशियम का स्तर 3.4 mEq/L है। 

 

यह भी पढ़ें: 'पहले शर्त रखी फिर पलट गए राहुल गांधी', जितेंद्र सिंह का बड़ा आरोप

 

 

 

 

पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर सोनम

 

सफदरजंग अस्पताल ने कहा कि आगे के इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड मेदांता की टीम को दे दिए गए हैं। बता दें कि सोनम पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।