दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत तक देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग IMD के अनुसार, आज भी देश के करीब 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली NCR में बादल छाए रहेंगे। अब यहां ठंड का दौर शुरू हो गया है और सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर हवा भी लगातार खराब हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आज कहां होगी बारिश? जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम।
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन, भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम अब साफ हो गया है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं दिया है। वहीं, बिहार में भी आज मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा, धूप निकलेगी।
इन राज्यों में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा और राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। हालांकि दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में आंशिक बदलाव या हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा झारखंड में आज मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।
इन राज्यों में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा और राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। हालांकि दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में आंशिक बदलाव या हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा झारखंड में आज मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला समेत कुछ अन्य इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ेगी। वहीं, उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: परविंदर सिंह झोटा का सांसद अमृतपाल से क्या है कनेक्शन? पूरी बात जानिए
केरल में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी केरल में जोरदार बारिश हो सकती है। यहां मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
इसके अलावा, कर्नाटक में दक्षिण कर्नाटक के जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
