देश के अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले 8 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई। यहां 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर भारत और मध्य भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। जानिए आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश (यूपी), बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड में मौसम कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: शुभ दीपावली: आज उत्सव, कल सांसों पर जोखिम, कैसे हैप्पी रहेंगे दिल्ली के लोग?
किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
- दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
- उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ रहा है।
- बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय धुंध दिन में धूप खिलेगी।
- हरियाणा और पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
- राजस्थान में मौसम साफ रहेगा और भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
- मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद से ठंड में इजाफा हो रहा है। कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
- झारखंड में दिन में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त हल्की धुंध दिखेगी। रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।
दक्षिण भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 14 नवंबर के बीच केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 से 9 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। 8 से 14 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 8 से 10 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
11 और 12 नवंबर को केरल और माहे में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 8 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 8 से 10 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 नवंबर और 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 11 से 14 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 8 से 10 नवंबर और फिर 13 से 14 नवंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 12 से 14 नवंबर के बीच पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 10 से 14 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
12 और 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी भारत में मौसम का हाल
8 से 14 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9 से 12 नवंबर के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 10 और 11 नवंबर को झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 11 नवंबर को बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 10 से 12 नवंबर के बीच ओडिशा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9 से 13 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
9 से 12 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9 से 13 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
पश्चिम और मध्य भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा?
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन इलाकों में कोई खास मौसमी गतिविधि होने का अनुमान नहीं है।
