दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद घेराव की तैयारी में आगे बढ़ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों से सुबह ही सरकार ने बातचीत की कोशिश की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव जोशी और अशुतोष रंका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। यह मुलाकात 2 घंटे से ज्यादा तक चली है। 

मुलाकात के बाद सौरव जोशी ने बातचीत के विषय पर जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि जेपी नड्डा से सिर्फ 10 मिनट तक उनसे मुलाकात की। पार्टी ने अपनी मांगें लिखित तौर पर उन्हें सौंपी हैं। उन्होंने कहा है कि वह खुद इस मुद्दे पर सरकार के सात बात करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सरकार की बातचीत प्रक्रिया में है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

जेपी नड्डा से मिलकर क्या मांगें रखी गईं?

  • सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए
  • धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से तत्काल इस्तीफा दें
  • 1 करोड़ रुपये मुआवजा मिले जिन्होंने NEET की वजह से जान दी

 

यह भी पढ़ें: LIVE: सोनम वांगचुक और CJP का 'चलो संसद मार्च', दिल्ली पुलिस अलर्ट, कामयाब होगा?

 

सौरव दाव, प्रवक्ता, कॉकरोच जनता पार्टी:-
दीपके को पुलिस ने उठा लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तत्काल मदद के लिए गलियों में उतरें। पुलिस उनके प्रदर्शन को बुरी तरह से दबा रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बुरी तरह पीट रही है।

 

 

इधर हो रही थी जेपी नड्डा के साथ बैठक, पुलिस ने दीपको को उठाया

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपको को हिरासत में लिया है। उन्होंने लिखा, 'अभिजीत दीपको को पुलिस ने उठा लिया है। हम सभी संसदों से अपील करते हैं कि तत्काल हमारा समर्थन करें, गलियों में उतरें और हमारे छात्रों की रक्षा करे। पुलिस उनके बुरी तरह से निपटा रही है, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा रही है।'

यह भी पढ़ें: संसद मार्च: आजादी के बाद से किन आंदोलनों ने सरकारों को झुकाया, कौन रह गए बेअसर?

विपक्ष ने भी उठाया है सरकार के रुख पर सवाल

प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद:-
हम सभी कह रहे हैं कि चर्चा करिए। शिक्षा प्रणाली में दिक्कते हैं। आप चर्चा करने के लिए ही राजी नहीं हैं। आप क्यों बच्चों पर आंसू गैस डाल रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं? वे हमारे बच्चे हैं।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'कांग्रेस पार्टी शुरू से ही यह बात उठा रही है कि आज देश में नौजवानों का शिक्षा प्रणाली से विश्वास उठ गया है। इस सरकार के समय पर कई पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। जिन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए वे इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।'

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'हम चर्चा चाहते हैं कि जिस विषय पर देश के तमाम नौजवान छात्र इस बात पर व्यथित हैं। राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू किया है। हम इस संघर्ष को निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे।'