महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फिल्म अभिनेता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान , अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी किया है। FDA का कहना है कि यह विज्ञापन विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष तौर पर प्रचार करता है, जिसे महाराष्ट्र में प्रतिबंधित किया गया है।
नोटिस में तीनों अभिनेताओं से पूछा गया है कि वे इस विज्ञापन में अपनी भूमिका स्पष्ट करें। FDA का मानना है कि विज्ञापन का तरीका, डायलॉग और ब्रांड का नाम विमल पान मसाला से जुड़ा है, जिसका इशारा गुटके की ओर है। अजय देवगन को जुहू स्थित उनके घर, शाहरुख खान को मन्नत और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए नोटिस भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: बुरे वक्त में कैसे रहते हैं शाहरुख खान? गिरिजा ओक ने बताया सीक्रेट
क्यों FDA ने नोटिस दिया है?
महाराष्ट्र में तंबाकू या निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला पर साल 2012 से प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध हर साल बढ़ाया जाता है। मौजूदा प्रतिबंध 13 जुलाई 2026 से लागू है। एफडीए ने कहा है कि विज्ञापन करने वाले अभिनेता भी भ्रामक विज्ञापन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। कानून के तहत जुर्माना दस लाख रुपये तक हो सकता है।
विमल इलाचयी की मुश्किलें क्या हैं?
विमल इलायची के विज्ञापन पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। कंपनी का दावा है कि वह घरेलू बाजार में तंबाकू वाला उत्पाद नहीं बनाती। कोर्ट में यह मामला पहले भी चला था, जहां कंपनी को बिना तंबाकू वाले उत्पाद का विज्ञापन जारी रखने की अनुमति मिली थी। अब अभिनेताओं को अपना जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें: 'पठान से कह दो चौहान आ गया है', अजय देवगन की फिल्म पर क्यों मचा बवाल?
FDA चाहता क्या है?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक FDA ने हाल के महीनों में प्रतिबंधित उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। मई से जुलाई के बीच सैकड़ों जगह छापे मारे गए, करोड़ों रुपये का सामान जब्त किया गया और सैकड़ों गिरफ्तारियां हुईं। विभाग अब संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कानून भी लगाने की कोशिश कर रहा है।
