उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब राजनीति में उतर ही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर खुद एलान किया है कि वह राजनीति में आएंगे, जनता के लिए खाम करेंगी। उन्होंने एक स्कूल का जिक्र करके कहा कि एक स्कूल के लिए उन्होंने 3 साल पहले मंजूरी दी थी, वह 3 साल बाद भी नहीं बन पाया। IAS दिव्या 2013 बैच की IAS अधिकारी थीं।
दिव्या मित्तल ने कहा है कि वह किसी दल के साथ नहीं जुड़ेंगी और सिर्फ लोगों के साथ राजनीति करेंगी। उनका कहना है कि वह उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं, जिनकी बात दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा, 'मैं यूपी में ही रहूंगी। मैं डरूंगी नहीं, सवाल पूछूंगी। मुझे बाहुबल नहीं चाहिए। कृपया मेरा साथ दीजिए।'
यह भी पढ़ें: IAS दिव्या मित्तल को पेंशन मिलेगी या नहीं, क्या कहते हैं सर्विस नियम?
दिव्या मित्तल ने इस्तीफा क्यों दिया?
दिव्या मित्तल:-
आपके 3 सवाल थे, आगे क्या, किसके साथ और कहां से। मैं लोगों की तरफ से आजादी के 80 सालों का हिसाब मांगना चाहती हूं।
दिव्या मित्तल ने इस्तीफे की वजह बताने से पहले अपने अनुभवों पर बात की। उन्होंने कहा कि एक गांव में स्कूल स्वीकृत होने के तीन साल बाद भी उसका निर्माण शुरू नहीं हुआ। एक भूमिहीन व्यक्ति को पट्टे की जमीन का कब्जा नहीं मिल सका।
दिव्या ने बताया कि इस्तीफे के कुछ घंटों में एक बड़ी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने लिखा कि वह रात में दूसरी बड़ी पार्टी के बड़े नेता से मिली थीं। दिव्या के मुताबिक ऐसी कोई मुलाकात हुई ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद सवाल पूछने निकली एक महिला को पहले ही दिन डराना था।
दिव्या मित्तल ने कहा है कि उनके पास पैसा, बाहुबल और जाति-धर्म का समीकरण नहीं है। उनका कहना है कि राजनीति कैसे शुरू होगी और कैसे चलेगी, यह वह लोगों के साथ मिलकर तय करेंगी।
यह भी पढ़ें: यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
कहां से सियासत शुरू करेंगी दिव्या मित्तल?
उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए दिव्या ने कहा कि शुरुआत यहीं से होगी। उन्होंने देवरिया के ऑपरेशन कब्जा मुक्ति का जिक्र किया, जिसमें लोगों ने खुद सरकारी जमीनों से कब्जे छोड़े। दो बेटियों की मां दिव्या ने पेपर लीक और एआई से रोजगार पर खतरे जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई।
किसका साथ चाहती हैं दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल ने कहा है कि वह शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्र समेत सभी लोगों का साथ चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करने या अपने व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजने को कहा है।
इस्तीफा कब दिया था?
दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को IAS से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को इसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद से उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस्तीफा मंजूर होने पर उन्होंने लिखा था, 'IAS से मेरा इस्तीफा स्वीकार हो गया है।'
कौन हैं दिव्या मित्तल?
दिव्या ने IIT दिल्ली से बी टेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। वह लंदन में लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी भी कर चुकी हैं।
