भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। चहल के अलावा ओडिशा के प्रो. अद्वैत चरण गणनायक और यूपी की एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार शाम को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्त की।
बीजेपी ने यूपी से आने वाले राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गुर्जर (दिल्ली) को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव (दिल्ली) को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री, अजय गुप्ता (बिहार) को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षित डागर सोशल मीडिया संयोजक और प्रदीप माहौल सोनी सोशल मीडिया सह-संयोजक होंगे।
यह भी पढ़ें: 'बिहार में घोटाला नहीं, निवेश की चर्चा', नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, यूपी के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार के डॉ. अर्जुन साहनी और यूपी की संगीता बलवंत बिंद को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
राष्ट्रीय महामंत्री: गजेन्द्र यादव (दिल्ली), प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक), ललित चंद्राकार (छत्तीसगढ़) दशरथजी ठाकोर (गुजरात), टी. वरथराजन (तमिलनाडु), संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत (झारखंड), सरिता जांगिड़ (हरियाणा), कडगंची रमेश (तेलंगाना), वैभव पंवार (मध्य प्रदेश) और भीम कमार साह (बिहार) को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले -सत्ता के लिए खतरनाक 'सट्टा' खेल रहे राहुल गांधी
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में संजीव रंगैया, श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, राजीव रंजन (विशाल यादव), संजीव वर्मा, खम्हन तामकार, विशाल तंडेल, श्वेता सैनी, शशिकांत सावंत, महेंद्रभाई झुंगी, अवनीत कौर, रामेश्वर प्रजापति, ओपी चौधरी, सज्जाद हुसैन कुमार, बोधराज मेहरा, देव नारायण प्रजापति एवी अरुण प्रकाश, सीताराम बाथम, समीक्षा गुप्ता, राहुल गोविंद केंद्रे, एल. गोपाल सिंह, विनोद राय, हर्षदा फरांदे, डॉ. स्मिता आर काले, प्रभाकर यादव, प्रशांत नायक, राजिंदर बिट्टा, सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों, जगदीश देवासी, संगीता सोलंकी, गिरीश चंद्र राय, भानु प्रकाश मुधिराज, गोपाल चंद्र चौधरी, भुवन भूषण कमल, डॉ. ऋचा राजपूत, महेंद्र धीमान, अजीत दास और मीनाक्षी कर्मकार दास को नियुक्त किया गया है।
