महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के एक होने की चर्चा तेज हो गई है। बीते दिनों NCP नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज है। इस बीच चर्चा है कि शरद पवार गुट भी अब भारतीय जनता पार्टी के साथ एनडीए में शामिल हो सकता है। शरद पवार की तबीतय इन दिनों खराब चल रही है और पीएम मोदी ने इस बीच उनसे फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पीएम ने कहा शरद पवार से कहा कि अब उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले तैयार हैं। वह और बाकी लोग मिलकर देश संभाल लेंगे। पीएम ने शरद पवार को आराम करने की सलाह दी। 


रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार को फोन किया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान ही उन्होंने शरद पवार से यह बात कही। इस बातचीत की जानकारी शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मणियार ने पुणे में मीडिया को दी। 

 

यह भी पढ़ें: दीवाली और छठ पर बिहार जाने के लिए टिकट की चिंता खत्म, पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

 

विट्ठल ने क्या बताया?

 शरद पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच और इलाज के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विट्ठल मणियार के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर शरद पवार से कहा, 'साहेब, आप पूरी तरह आराम कीजिए। सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम देश का ध्यान रखेंगे। आप आराम कीजिए, यही मेरी गुजारिश है।' इसके जवाब में शरद पवार ने कहा कि वह आराम कर रहे हैं और जब आप सभी लोग मौजूद हैं तो उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री को फोन करके हालचाल पूछने के लिए धन्यवाद भी दिया। 

महाराष्ट्र में हलचल तेज 

इस बातचीत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बातचीत के बाद उन अटकलों को और ज्यादा हवा मिल गई जिनमें दावा किया जा रहा था कि एनसीपी के दोनों गुट एक हो जाएंगे और एनडीए का कुनबा बढ़ेगा। 23 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने पार्टी के कई विधायकों के साथ बगावत कर दी थी और बीजेपी-शिवसेना की सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद NCP दो हिस्सों में बंट गई। चुनाव आयोग ने अजित पवार के गुट को असली NCP माना, जबकि शरद पवार के गुट को NCP (शरदचंद्र पवार) नाम मिला। इसके बाद दोनों गुट अलग-अलग गठबंधनों का हिस्सा हैं। 

 

यह भी पढ़ें: दीवाली और छठ पर बिहार जाने के लिए टिकट की चिंता खत्म, पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

अब क्यों हो रही चर्चा?

हाल के दिनों में एक बार फिर दोनों गुटों के विलय को लेकर हलचल बढ़ी है। अजित पवार गुट के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में पार्टी के अंदर चल रहे मतभेद और दोनों गुटों के एक साथ आने पर चर्चा हुई। हालांकि, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार इस बैठक में शामिल नहीं थे। इसके बाद मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक हुई। पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे ने साफ कहा कि फिलहाल शरद पवार के गुट के साथ विलय का कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में काम करेगी। 

 

बता दें कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत से पहले भी दोनों गुटों के विलय की चर्चा हो रही थी। दावा किया जा रहा था कि दोनों गुटों के विलय पर अंतिम बातचीत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत के बाद से यह घटनाक्रम बदल गया और अजित की जगह सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनी। इसके बाद एक बार फिर दोनों गुटों में विलय की चर्चा तेज हो गई।