तृणमूल कांग्रेस (TMC) को गुरुवार को एक और झटका लगा। टीएमसी सांसद रुक्मिणी 'कोयल' मलिक ने राज्यसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा सभापति को लिखे अपने इस्तीफे में कोयल मलिक ने लिखा, 'मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं। इसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं आपके प्रति, माननीय उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया।'

 

तीन महीने पहले ही अभिनेत्री कोयल मलिक को राज्यसभा सांसद मनोनीत किया गया था। उनके इस्तीफे को टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोयल मलिक से पहले  सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। यह तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। तीनों को खाली की गई सीटों पर बीजेपी ने दोबारा उतारा है।

 

यह भी पढ़ें: बचपन में सोहेल खान संग हुआ था यौन उत्पीड़न, सालों तक पिता से छिपाई थी यह बात

 

 

कौन हैं कोयल मलिक?

कोयल मलिक बंगाली फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्म निर्माता निस्पल सिंह से विवाह किया था। दोनों का एक बेटा है। कोयल दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रणजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं।   

छह अप्रैल को ली थी शपथ

कोयल मलिक ने अपने इस्तीफे से पहले नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इसके बाद से ही बंगाल की सियासत में अटकलों का नया दौर शुरू हो चुका था। बता दें कि कोयल मलिक ने इसी साल 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। अभी तक उन्होंने सदन की किसी भी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया था।

 

यह भी पढ़ें: 3 साल बाद भी क्यों चालू नहीं हुआ निशातपुरा स्टेशन? रेलवे ने बताई असली वजह

बगावत से जूझ रही टीएमसी

कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी के कुल 9 सदस्य बचे हैं। वहीं 28 लोकसभा सांसदों में से 20 पहले ही त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ज्वाइन कर ली है। इन सांसदों ने निचले सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है।

 

वहीं बंगाल विधानसभा में भी टीएमसी को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। करीब 59 विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। उनका दावा है कि वही टीएमसी का असली गुट है। उनके पास दो तिहाई से अधिक बहुमत है।