5 मई के दिन मंगलवार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज का मूलांक 5 है, जिसका स्वामी बुध है, जो संचार, बुद्धि और तर्कशक्ति का प्रतीक माना जाता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे अग्नि तत्व और उत्साह की प्रधानता रहेगी। मंगल और शनि के संयोग के कारण दिन मिला-जुला रहेगा, जहां एक ओर साहस रहेगा, वहीं दूसरी ओर कम बोलना बेहतर होगा।


आज की ऊर्जा मिला जुला रहेगा। यह दिन उन कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है, जो पिछले कुछ समय से रुके हुए थे। वृष राशि में सूर्य रहेंगे, जबकि धनु राशि का चंद्रमा नए लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगा। आज का दिन विशेष रूप से शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य और चंद्रमा साथ, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

राशिफल और उपाय


मेष राशि


आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: आज किसी से उधार न लें।


वृषभ राशि


आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
क्या करें: जरूरतमंदों को फल दान करें।
क्या न करें: आलस को हावी न होने दें।


मिथुन राशि


आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।
क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
क्या न करें: अपनी बातें किसी से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: हरदोई का अद्भुत संयोग, जहां की धरती पर भगवान विष्णु ने लिया दो बार अवतार


कर्क राशि


आज आप भावुक महसूस कर सकते हैं। करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई पार्टनरशिप से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
क्या करें: शिवजी को जल अर्पित करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में बड़ा निवेश न करें।


सिंह राशि


आज सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। करियर में प्रमोशन के योग हैं और कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। आंखों में जलन या थकान हो सकती है।
क्या करें: उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
क्या न करें: अहंकार के कारण किसी का अपमान न करें।


कन्या राशि


आज अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
क्या करें: हरी वस्तुओं का दान करें।
क्या न करें: बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

 

यह भी पढ़ें: 3 मई का राशिफल, करियर से लेकर बिजनेस तक, आज किन राशियों का खुलेगा भाग्य जानिए


तुला राशि


आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें सुलझा लेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी से विवाद से बचें।
क्या करें: सफेद कपड़े पहनें या अपने पास रखें।
क्या न करें: कड़वे शब्द न बोलें।


वृश्चिक राशि


आज का दिन लाभकारी रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
क्या करें: मंदिर में चने की दाल दान करें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।

 

यह भी पढ़ें: इस्लाम धर्म में मृत्यु के बाद सिर्फ 3 दिन क्यों मनाया जाता है शोक, जानिए वजह


धनु राशि


आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।
क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
क्या न करें: वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।


मकर राशि


आज मेहनत का पूरा फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। करियर में अनुशासन बनाए रखें। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: किसी की बुराई न करें।

 

यह भी पढ़ें: परेशान रहेंगे या खुलेंगे किस्मत के ताले, शनिवार कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल


कुंभ राशि


आज आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। व्यापार में विदेशी स्रोतों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
क्या करें: शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं का खुलासा पहले न करें।


मीन राशि


आज आप आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। करियर में स्थिति स्थिर रहेगी। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
क्या न करें: किसी अजनबी पर भरोसा न करें।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।