logo

मूड

ट्रेंडिंग:

परेशान रहेंगे या खुलेंगे किस्मत के ताले, शनिवार कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

2 मई के दिन शनिवार है। आज के दिन कुछ राशियों पर शनिदेव का प्रभाव होने वाला है। आज आपके भाग्य में क्या लिखा है, जानिए।

 2 May Rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit - Gemini

शेयर करें

google_follow_us

आज 2 मई 2026, दिन शनिवार है। आज ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्रमा आज तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि मंगल की राशि है। आज का मूलांक 2 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। शनिवार और मूलांक 2 का यह संयोग आज के दिन धैर्य, संवेदनशीलता और अनुशासन का अनोखा मिलन देखने को मिलेगा। आज के दिन कुछ राशि वाले लोगों के पुराने काम पूरे हो जाएंगे।

 

ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए अहम रहेगा, जो रिसर्च और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। वृश्चिक राशि वाले लोग आज कुछ समय अकेले में बिताएंगे, जिससे उन्हें खुद के लिए समय मिलेगा। शनिदेव के प्रभाव की वजह से आज ईमानदारी से काम करने पर फल मिलेगा। कुछ लोगों के रिश्तों में गहराई आएगी।

 

यह भी पढ़ें: मई में पैसे कम पड़ेंगे या आराम से निकल जाएगा महीना? अपने राशिफल से समझिए

राशिफल और उपाय

 

मेष


मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रह सकता है। चंद्रमा की चाल की वजह से आज आप बेचैन हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पॉलिटिक्स से दूर रहें। आज के दिन उधार न लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की बातों को महत्व दें।


आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज के दिन लोहे की कोई वस्तु न खरीदें।


वृषभ


आज का दिन आपके लिए साझेदारी और विकास का है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें।


आज क्या करें: गरीब बच्चों को कुछ दान करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें।

 

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ के रास्ते का रहस्य, पांडवों ने पाया मोक्ष, जानिए पांडुकेश्वर की कहानी


मिथुन


मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।


आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।
आज क्या न करें: आज कर्ज देने की गलती न करें।


कर्क


आज का दिन छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता दिला सकता है। व्यापार में नए आइडियाज पर काम करना मुनाफा दिला सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आप अपने साथी के साथ यादगार पल बिताएंगे।


आज क्या करें: भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जुआ, सट्टा या शेयर बाजार में जोखिम न लें।

 

यह भी पढ़ें: 1 मई का राशिफल, बुद्ध पूर्णिमा के दिन कैसा रहने वाला है आपका भाग्य? जानिए राशिफल


सिंह


आज का दिन सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों पर केंद्रित रहेगा। आप नई कार खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है, जबकि व्यापार में स्थिति स्थिर रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बचत के लिए अच्छा है। प्रेम जीवन में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।


आज क्या करें: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।
आज क्या न करें: आवेश में आकर कोई कड़ा फैसला न लें।


कन्या


कन्या राशि वालों को अपने छोटे भाई-बहनों को मोटिवेट करना होगा। कार्यस्थल पर आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, विशेषकर कमीशन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रह सकता है।


आज क्या करें: हरा चारा गाय को खिलाएं।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का सार्वजनिक रूप से बखान न करें।

 

यह भी पढ़ें: 'जीन्स-टॉप, हाफ पैंट पहनकर ना आएं', दिगंबर जैन मंदिर के बाहर लगा नोटिस


तुला


आज का दिन आपकी वाणी के लिए अहम है। आपकी मधुर बोली से बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। हेल्थ का खास ध्यान दें।


आज क्या करें: महालक्ष्मी की पूजा करें और मिश्री का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी से झूठ न बोलें।


वृश्चिक


आज का दिन लंबे समय से अटके हुए कार्यों को गति देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में बड़ा बदलाव करने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको सिरदर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।


आज क्या करें: हनुमान जी के दर्शन करें और सिंदूर चढ़ाएं।
आज क्या न करें: तामसिक भोजन और नशीली वस्तुओं से दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल का राशिफल: गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका दिन?


धनु


आज का दिन संयम से काम लेने का है क्योंकि आज टेंशन बढ़ सकता है। ऑफिस में ज्यादा काम करना होगा, जिससे थकान महसूस होगी। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


आज क्या करें: केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज के दिन यात्रा न करें।


मकर


आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स का मदद मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


आज क्या करें: पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: अपने लक्ष्यों के प्रति आलस्य न दिखाएं।

 


कुंभ


आज का दिन आपके करियर की नई ऊंचाइयों को छूने का है। नौकरी में आपके काम की पहचान होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग मिलेगा।


आज क्या करें: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज किसी को कड़वे शब्द न बोलें।

 

यह भी पढ़ें: मई में पैसे कम पड़ेंगे या आराम से निकल जाएगा महीना? अपने राशिफल से समझिए


मीन


आज आपका भाग्य साथ देने वाला है। बिजनेस में लाभ के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी आपको अलग पहचान दिलाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी मंदिर जा सकते हैं।


आज क्या करें: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम पढ़ें।
आज क्या न करें: अपने गुरु या बड़ों का अनादर न करें।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें