मई महीने का दूसरा हफ्ता ग्रहों के गोचर से शुरू हो रहा है। 4 मई से 10 मई 2026 की यह तारीख ज्योतिष के लिए बेहद अहम है, जहां इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर होगा, जो कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। वहीं पहले दिन मूलांक 4 की प्रधानता होने के कारण अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। इस हफ्ते सूर्य का प्रभाव मेष राशि वालों पर पड़ेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही मंगल ग्रह की नजर भी रहेगी, जिसकी वजह से धैर्य बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह हफ्ता आध्यात्मिक उन्नति और सांसारिक लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाने के लिए शुभ है।
पूरे सप्ताह की ऊर्जा मिला-जुला प्रभाव देगी, जहां धैर्य बनाए रखने से सफलता मिलेगी। हफ्ते की शुरुआत में कार्यों की गति धीमी रह सकती है, जबकि हफ्ते के बीच में अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मंगल का प्रभाव साहस बढ़ाएगा, वहीं गुरु की कृपा से पारिवारिक और मांगलिक कार्य होंगे। इस हफ्ते कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। साथ ही संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: परेशान रहेंगे या खुलेंगे किस्मत के ताले, शनिवार कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
हफ्ते का राशिफल
मेष
इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। करियर में प्रमोशन के योग हैं और बिजनेस में निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचना होगा। प्रेम संबंधों में अच्छा समय रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस सिरदर्द हो सकता है।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: किसी से कर्ज न लें।
वृषभ
यह हफ्ता आपके लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। बिजनेस में प्रतियोगिता बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। खान-पान में लापरवाही से पेट दर्द हो सकता है।
क्या करें: शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में निवेश न करें।
यह भी पढ़ें: हरदोई का अद्भुत संयोग, जहां की धरती पर भगवान विष्णु ने लिया दो बार अवतार
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बौद्धिक कार्यों में सफलता लेकर आएगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेमी से बातचीत न होने के कारण दूरी बढ़ सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें।
क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
क्या न करें: अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें।
कर्क
यह सप्ताह भावनात्मक बदलावों वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपकी क्षमता भी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या करें: भगवान शिव का अभिषेक करें।
क्या न करें: किसी पर अंधविश्वास न करें।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान लेकर आएगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आंखों का ध्यान रखें।
क्या करें: सूर्य को अर्घ्य दें।
क्या न करें: अहंकार से बचें।
यह भी पढ़ें: 3 मई का राशिफल, करियर से लेकर बिजनेस तक, आज किन राशियों का खुलेगा भाग्य जानिए
कन्या
कन्या राशि वालों को योजना बनाकर काम करना होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, संयम रखें। खर्च बढ़ सकता है। परिवार में प्रेम और शांति बनी रहेगी। पैरों में दर्द या थकान हो सकती है।
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
क्या न करें: किसी की निंदा न करें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। करियर में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी सुख-सुविधा की चीजें खरीदेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
क्या करें: जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।
क्या न करें: विवादों में हस्तक्षेप न करें।
यह भी पढ़ें: इस्लाम धर्म में मृत्यु के बाद सिर्फ 3 दिन क्यों मनाया जाता है शोक, जानिए वजह
वृश्चिक
इस सप्ताह आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर में विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार में बड़ों की सलाह मिलेगी। स्वास्थ्य में भारीपन महसूस हो सकता है।
क्या करें: मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
क्या न करें: क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु
धनु राशि वालों को इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में बड़ी सफलता के योग हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप पूरे हफ्ते ऊर्जावान महसूस करेंगे।
क्या करें: पीली वस्तुओं का सेवन और दान करें।
क्या न करें: किसी का अनादर न करें।
मकर
मकर राशि वालों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी होगी। करियर में स्थिरता रहेगी। बिजनेस में नई नीतियां अपनानी होंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें। भारी वजन उठाने से बचें।
क्या करें: शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: आलस्य न करें।
यह भी पढ़ें: परेशान रहेंगे या खुलेंगे किस्मत के ताले, शनिवार कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता नए विचारों से भरा रहेगा। करियर में पहचान मिल सकती है। व्यापार में जोखिम लेना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी।
क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: पुराने विवादों को न कुरेदें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शांति और स्थिरता लेकर आएगा। करियर में आप अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में धीमी शुरुआत के बाद बढ़त मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन बेहतर होगा।
क्या करें: विष्णु जी का पाठ करें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।
