भारत को एशियन गेम्स 2026 से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण जापान के आइची-नागोया नहीं जा पाएंगे। नीरज ने शनिवार (29 अगस्त) को बताया कि उनके टखने में लिगामेट टियर हो गया है, जिसके चलते वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। नीरज लगातार दो बार एशियन गेम्स चैंपियन रह चुके थे।
नीरज आइची-नागोया में गोल्ड की हैट्रिक लगाने उतरने वाले थे लेकिन उनका इस तरह से बाहर होना भारत के मेडल की उम्मीदों को बड़ा धक्का दे गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने बताया है कि जल्दी ही नीरज के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा। आइए जानते हैं कि उन्हें रिप्लेस करने की रेस में कौन-कौन शामिल है और इन दावेदारों का बेस्ट थ्रो क्या है।
यशवीर सिंह
24 साल के यश वीर का ने हाल ही में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने 85.41 मीटर का थ्रो किया था, जो उनका पर्सनल बेस्ट है। यश वीर ने इस साल 8 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और उनमें से 6 में 80 मीटर का आंकड़ा पार किया है। इसी महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर में हुई 'इंडियन ओपन' प्रतियोगाति में, उन्होंने 82.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।
यश वीर इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में नीरज का मीट रिकॉर्ड तोड़कर पहली बार सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने आखिरी प्रयास में अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो लगाकर काशीनाथ नाइक (2010, ब्रॉन्ज) और नीरज (2018, गोल्ड; 2026, सिल्वर) जैसे दिग्गजों के एलीट क्लब में जगह बनाई थी।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IN, पंड्या पर सस्पेंस... AFG सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द
शिवम लोहकरे
बाएं हाथ के जैवलिन थ्रोअर शिवम लोहकरे का भी यह सीजन अच्छा रहा है। 21 साल के इस खिलाड़ी ने 6 मीट में हिस्सा लिया है और उनमें से आधी में 80 मीटर का आंकड़ा पार किया है। इस साल मई में फेडरेशन कप में उनके भाले ने 81.71 मीटर की दूरी तय की थी, जो उनका पर्सनल बेस्ट है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवम ने जुलाई में चीन के ओर्डोस में हुई एशियन U23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 77.70 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
गौर करने वाली बात है कि शिवम ने पिछले साल 74वीं इंटर-सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 84.31 मीटर के थ्रो के साथ नीरज का मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि यह इवेंट वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा प्रमाणित नहीं था, इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर उनका पर्सनल बेस्ट नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें: कप्तानी मिलते ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, DRS लेकर टीम को दिलाया बड़ा विकेट, VIDEO
आनंद सिंह
उत्तर प्रदेश के आनंद सिंह ने इस सीजन में जिन 8 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, उनमें से 7 में उन्होंने 75 मीटर का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने एशियन U23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 80.57 मीटर का अपना 'पर्सनल बेस्ट' थ्रो लगाकर गोल्ड जीता था। खास बात है कि यह उनके करियर की पहली इंटरनेशनल प्रतियोगिता थी। इस कॉन्टिनेंटल मीट में वह देश को गोल्ड दिलाने वाले इकलौते एथलीट थे।
