भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से रौंद दिया। इस तरह से इंग्लिश टीम ने भारत को पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। यह मैच साउथैंप्टन में खेला गया था। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। एक तरह से इंग्लैंड क्लीन स्वीप किया है।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज तीन विकेट के नुकसान पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारत को जीत के लिए 258 रन चाहिए थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 20 ओवरों में 201 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें: श्रेयस ने पिछले 13 टी20 में सिर्फ 1 मैच जीते, आज हारे तो बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड
ईशान और तिलक वर्मा के पचासे
भारत की तरफ से ईशान किशन 56 और तिलक वर्मा के 53 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया। इस बार भी सलामी बल्लेबाज सस्ते में ढेर हो गए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पांच बॉल पर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संजू सैमसन 27, श्रेयश अय्यर 28 और शिवम दूबे 14 रन बनाकर आउट हो गए।
इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके दिए। सबसे पहले जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को सस्ते में पवेलियन भेजा, इसके बाद सैम करन ने 27 रन पर सैमसन को आउट कर दिया। करन ने 3, आदिल रशीद 2, आर्चर और जोश टंग और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए
वहीं, भारत के गेंदबाजों की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। सबसे महंगे साबित हुए अक्षर पटेल ने चार ओवरों में 63 रन दिए, जबकि प्रिंस यादव ने चार ओवर में 60 रन दिए। प्रसिद्द कृष्णा ने एक विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं, पार्टटाइम गेंदबाजी करने आए बल्लेबाज शिवम दूबे ने एक ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: तीरंदाजी वर्ल्ड कप: फाइनल में हारी भारतीय महिला कंपाउंड टीम, सिल्वर मिला
पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग
