IPL 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया अपना पहला इंटरनेशनल मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आ रही है, जहां एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान भी कर दिया है। वनडे सीरीज में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। वहीं BCCI ने टेस्ट टीम में ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीन ली है।

 

अफगानिस्तान टाम का भारत दौरा 6 जून से शुरू होकर 20 जून को खत्म होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीजी से भी ऋषभ पंत को बाहर रखा गया है। BCCI ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग के बाद अजित अगरकर ने रिपोर्टर्स से कहा, 'बुमराह इंग्लैंड टूर के लिए वापस आएंगे। वह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: 5 विकेट से हारा चेन्नई, हैदराबाद ने किया प्लेऑफ क्वालीफाई

 

IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। वहीं वनडे टीम में प्रिंस यादव को जगह मिली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत और अफगानिस्तान ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जो 2018 में बेंगलुरु में हुआ था। उस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हराया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

  • भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
  • भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या , नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

यह भी पढ़ें: ट्रोल हो रहे बाबर आजम ने एक ही पारी में कर दिया हिसाब, कोहली को भी छोड़ा पीछे

IND vs AFG सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।