भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला HPCA स्टेडियम धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानी टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। टॉस दोपहर 1:00 बजे होना था लेकिन बारिश के कारण सवा 4 घंटे की देरी हुई। मुकाबला 25-25 ओवर का हो रहा है।

गुरनूर-हर्ष का डेब्यू 

भारतीय टीम ने लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया है। केएल राहुल ने हर्ष दुबे को डेब्यू कैप सौंपी, जबकि गुरनूर को गिल ने डेब्यू कैप दी। कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया है। प्रिंस यादव और यशस्वी जायसवाल भी बेंच पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को ढेर किया, अब मानव सुथार ने इंग्लैंड में बरपाया कहर

ईशान किशन की वापसी

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए वनडे मुकाबला खेलने उतर रहे हैं। उन्हें विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले केएल राहुल विकेट के पीछे खड़े नजर आते थे। ईशान को विराट कोहली की जगह मौका मिला है। कोहली चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हैं। कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या भी चोटिल हैं। उनके बाहर होने से नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-XI में आने का मौका मिल गया है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी क्रिकेटर को पुलिस ने बीच सड़क पीटा, BCB ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अफानी टीम की ओर से इस खिलाड़ी का डेब्यू

अक्टूबर 2025 के बाद पहला वनडे मैच खेल रही अफगानिस्तान की टीम 3 स्पिनर्स और 3 पेसर्स के साथ उतरी है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और एएम गजनफर तीनों एक साथ खेल रहे हैं। अफगानी टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जियाउर रहमान वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा 

 

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान