अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों ने भारतीय बॉलिंग अटैक के खिलाफ सेंचुरी बनाकर सबका ध्यान खींचा। इससे भारतीय टीम बड़ा टारगेट मिला। इस हाई-स्कोरिंग मैच के बाद, फैंस गूगल पर यह जानने के लिए सर्च कर रहे हैं कि टीम इंडिया ने यूथ ODI में सबसे सफल रन चेज कब और किस टीम के खिलाफ किया था।
यह ध्यान देने वाली बात है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरउल्लाह नियाजी ने नाबाद 101 रन बनाए। इसके चलते अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर भारतीय टीम के सामने 311 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: 10 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी का सेमीफाइनल में धमाल, 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी
क्या है यूथ ODI में भारत का सबसे सफल रन चेज?
भारतीय टीम का यूथ ODI में सबसे सफल रन चेज 303 रन का है। टीम इंडिया ने यह रन चेज 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उस साल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। इस दौरे के तीसरे यूथ वनडे में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 9 विकेट खोकर 306 रन बनाए और रोमांचक जीत दर्ज की।
ऐसे में देखा जाए तो भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाने के लिए यूथ ODI के अपने सबसे सफल रन चेज को अंजाम देना होगा।
इंडिया अंडर-19 टीम के टॉप 5 सबसे सफल रन चेज
- 30 अगस्त 2002: इंग्लैंड के खिलाफ 303 रनों का लक्ष्य
- 19 जनवरी 1990: पाकिस्तान के खिलाफ 295 रनों का लक्ष्य
- 25 सितंबर 2013: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 270 रनों का लक्ष्य
- 2 जुलाई 2025: इंग्लैंड के खिलाफ 268 रनों का लक्ष्य
- 27 अगस्त 2002: इंग्लैंड के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में दो अफगानी बल्लेबाजों ने ठोके शतक, भारत को मिला 311 रन का टारगेट
भारत के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने पार किया 300 का आंकड़ा
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का यह दूसरा सेमीफाइनल मैच रिकॉर्ड के मामले में काफी खास था। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर 8 विकेट पर 294 रन था, जो वेस्टइंडीज ने 2014 में शारजाह में बनाया था। इस बीच, अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज 245 रन है। यह रिकॉर्ड भारत ने 2024 के सेमीफाइनल में बेनोनी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
