लगातार दो टी20 सीरीज हार चुकी टीम इंडिया के लिए आज वापसी करने का मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अलग कप्तान है और कई अलग खिलाड़ी भी हैं। टी20 में हार के बजाय यह टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीतकर आ रही है तो आत्मविश्वास भी बढ़िया है। साथ ही, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी टीम में होंगे तो माहौल अलग होगा। भारत के समय के मुताबिक, यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी मजबूत रखनी है तो सभी खिलाड़ियों को न सिर्फ अच्छा खेल दिखाना होगा बल्कि टी20 में मिली हार का बदला भी लेना होगा।
इंग्लैंड की टीम बर्मिंघम के इस मैदान पर अलग आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उसकी वजह है कि पिछले साल मई में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था जिसमें उसने 400 रन बना डाले थे। फिर वेस्टइंडीज को 162 रनों पर समेटकर बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड को किस तरह की चुनौती दे पाती है।
यह भी पढ़ें: हसन रजा से सचिन तक... वैभव सूर्यवंशी ने पहले तीन मैचों में किसे छोड़ा पीछे?
कैसी होगी भारत की टीम?
कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है। विराट कोहली प्लेइंग 11 में होंगे ही होंगे, उनके साथ नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल की जगह भी पक्की मानी जा रही है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अगुवाई करेंगे और उनका साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर भारतीय टीम स्पिन ऑलराउंडर को तरजीह देती है तब अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर दोनों खेल सकते हैं। वरना इनमें से किसी एक की जगह शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है। स्पिन गेंदबाजों में कुलदीप यादव की जगह लगभग पक्की समझी जा रही है। ईशान किशन, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। कप्तान हैरी ब्रुक के साथ जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट और विकेटकीपर जोस बटलर दिखेंगे। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग, सैम करन, लियम डासन और आदिल रशीद शामिल हैं। विल जैक्स भी टीम का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: 'गंभीर को मत हटाओ, सिस्टम बदलो...', BCCI को संजय मांजेकर की सलाह
IND vs ENG 1st ODI मैच कब और कहां खेला जाएगा?
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और इंग्लैंड के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हो जाएगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाना वाला यह मैच सीरीज का पहला मैच है तो यह दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
IND vs ENG 1st ODI मैच टीवी पर कैसे देखें?
यह मैच अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क लगाना होगा। आपके डीटीएच या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की ओर से यह चैनल आपको मिला है तो ठीक वरना मैच से पहले यह चैनल अपने सब्सक्रिप्शन की लिस्ट में ऐड कर लीजिए।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराया
IND vs ENG 1st ODI मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
अगर आप कहीं बाहर हैं और घर पर बैठकर टीवी पर मैच नहीं देख सकते तो आप मोबाइल या टैब पर जियोस्टार या सोनी लिव ऐप पर भी यह मैच देख सकते हैं। दोनों की वेबसाइट पर भी यह मैच दिखाया जाएगा।
