logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हसन रजा से सचिन तक... वैभव सूर्यवंशी ने पहले तीन मैचों में किसे छोड़ा पीछे?

इंग्लैंड दौरे पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले बल्लेबाज और दुनिया के दूसरे सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बने।

Vaibhav Sooryavanshi debut match stats

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय मेंस टीम के साथ एक युवा खिलाड़ी के डेब्यू ने खूब सुर्खियां बटोरीं। टी20 सीरीज में भले ही टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू चर्चा का सबसे बड़ा विषय रहा। वैभव ने अपने पहले ही मैच के साथ इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं, वह दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इस सूची में पहले नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन रजा का नाम है।

वै

भव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। इतनी कम उम्र में देश के लिए खेलना अपने आप में बड़ी बात है लेकिन किसी भी खिलाड़ी की असली पहचान उसके खेल और प्रदर्शन से बनती है।

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराया

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • 14 साल 227 दिन: हसन रजी (पाकिस्तान), जिम्बाब्वे के खिलाफ, फैसलाबाद, 1996
  • 15 साल 99 दिन: वैभव सूर्यवंशी (भारत), इंग्लैंड के खिलाफ, मैनचेस्टर, 2026
  • 15 साल 116 दिन: मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश), जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, 2001
  • 15 साल 124 दिन: मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान), वेस्टइंडीज के खिलाफ, लाहौर, 1959
  • 16 साल 127 दिन: आकिब जावेद (पाकिस्तान), वेस्टइंडीज के खिलाफ, एडिलेड, 1988
  • 16 साल 205 दिन:  सचिन तेंदुलकर (भारत), पाकिस्तान के खिलाफ, कराची, 1989

बड़ी पारी नहीं खेल सके वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अपने पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14, 13 और 15 रन ही बना सके। बड़ी पारी तो उनके बल्ले से नहीं निकली लेकिन हर मैच में उन्होंने दोहरे अंक का स्कोर जरूर छुआ। इन तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल 42 रन बनाए। दिलचस्प बात ये रही कि इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 चौका निकला, जबकि 5 बार उन्होंने गेंद को सीधे छक्के के लिए भेजा। हालांकि, तीन मैचों के बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 17 साल बाद CSK ने फ्लेमिंग से क्यों तोड़ा नाता, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

किसका कैसा रहा शुरुआती प्रदर्शन?

  • हसन रजा: दुनिया के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हसन रजा ने अपनी पहली तीन पारियों में 27, 11 और 12 रन बनाए। कुल 50 रन बनाने के बावजूद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चला।
  • मोहम्मद शरीफ: तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से प्रभावित किया। पहले तीन वनडे में उन्होंने 1, 3 और 0 विकेट लेकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए।
  • मुश्ताक मोहम्मद: महान ऑलराउंडर मुश्ताक मोहम्मद की शुरुआत साधारण रही। शुरुआती चार टेस्ट पारियों में उन्होंने 14, 4, 6 और 19 रन बनाए। वहीं, शुरुआती गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बावजूद वह आगे चलकर पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शामिल हुए।
  • आकिब जावेद: अपने पहले तीन वनडे मैचों में आकिब जावेद सिर्फ 1 विकेट ही ले सके। बाद में वह वर्ल्ड कप 1992 जीतने वाली पाकिस्तान टीम के अहम सदस्य बने।
  • सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर ने अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में उन्होंने 15, 59 और 8 रन बनाए, यानी कुल 82 रन।


और पढ़ें