इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। यह मैच 2 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। यह मैच एक हाई स्कोरिंग मैच था जिसे हैदराबाद बड़े अंतर से जीतने में सफल रहा। SRH यह मैच 65 रन से जीतने में सफल रहा। वहीं, कोलकाता की हार का एक कारण यह भी है कि पुरानी गलती उन पर भारी पड़ी।

 

IPL 2026 में KKR की यह लगातार दूसरी हार है। इस जीत के साथ SRH ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। हैदराबाद दो पॉइंट्स और +0.469 के नेट रन रेट के साथ अब छठे नंबर पर है। इतने बड़े अंतर से हारने से KKR के नेट रन रेट को नुकसान हुआ है, कोलकाता का नेट रन रेट अब -1.964 है।

 

यह भी पढ़ें: RCB के गेंदबाज ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा, क्या है पूरा मामला?

SRH की पारी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरुआत जबरदस्त रही। पावरप्ले में टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 1 विकेट खोकर 84 रन ठोक दिए। मिडिल ओवर्स में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन रन बनाने की रफ्तार कम नहीं हुई। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 3 विकेट गंवाकर 84 रन जोड़ लिए।

 

डेथ ओवर्स में विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन यहां भी बल्लेबाजों ने रन बनाना नहीं छोड़ा। 16 से 20 ओवर के बीच SRH ने 4 विकेट खोकर 58 रन बनाए। इसी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: टीनएजर मचाएंगे IPL 2026 में तहलका, ये युवा खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर

SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 48 रन और ट्रैविस हेड ने 46 रन बनाए। वहीं KKR के लिए ब्लेसिंग मुजाराबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिया।

KKR की पारी

KKR ने शुरुआत तो बढ़िया की लेकिन पावरप्ले में SRH से आगे नहीं निकल पाई। पहले 6 ओवर में टीम ने 3 विकेट खोकर 74 रन बनाए। इसके बाद KKR की बल्लेबाजी बिखर गई। 7 से 15 ओवर के बीच कोलकाता ने 5 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 85 रन ही जोड़ पाई। डेथ ओवर शुरू होने होती ही टीम ने पहले ओवर में 2 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 2 रन ही बन सके। नतीजा ये रहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई और SRH ने ये मुकाबला 65 रन से अपने नाम कर लिया।

KKR के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 7 गेंदों पर 28 रन बनाए। SRH के लिए जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नीतीश कुमार रेड्डी और इशान मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए। हर्ष दुबे ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: LSG की पहली हार पर ही भड़क गए गोयनका? ऋषभ पंत से ऑन कैमरा हुई बहस

KKR ने दोहराई पुरानी गलती

इस मैच में KKR ने एक बार फिर वही गलती दोहराई जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के दौरान की थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में कोलकाता ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना दिए थे। इस मैच में भी KKR ने पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट लिया और SRH को 84 रन दे दिए। इसके अलावा कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान 2 रनआउट हुए। जिससे पता चलता है कि टीम के बीच संवाद की कमी थी। यह भी साफ नजर आ रहा था कि KKR बड़े स्कोर के रन चेज का दबाव नहीं झेल पाई।