IPL 2026 का 19वां मैच लो-स्कोरिंग मैच था। यह 12 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला पूरी तरह से GT के पक्ष में गया, जिससे गुजरात टाइटंस 7 विकेट से मैच जीत गया।

 

इस जीत के साथ, गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में सातवें से पांचवें नंबर पर आ गई है। उन्होंने अपने चार मैचों में से दो जीते हैं और दो हारे हैं। वहीं, लखनऊ, इस मैच के बाद से अपने चार मैचों में से दो हारकर, LSG पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है। गुजरात का नेट रन रेट -0.029 है, जबकि लखनऊ का -0.427 है।

 

यह भी पढ़ें: जब पैदा भी नहीं हुए थे वैभव, तब से IPL खेल रहे हैं ये दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट

LSG की पारी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत तो काफी बढ़िया रही। पावरप्ले में टीम ने 2 विकेट खोकर 60 रन ठोक दिए। इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मैच में पूरी तरह हावी हो गए और लखनऊ की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। 7 से 15 ओवर के बीच LSG की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, इस दौरान टीम ने 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 50 रन ही जोड़ पाई। इसके बाद डेथ ओवरों में भी लखनऊ कुछ खास नहीं कर सकी। 16 से 20 ओवर के बीच में टीम ने 3 विकेट खोकर 54 रन बनाए। इसी वजह से 20 ओवर के बाद LSG का स्कोर 8 विकेट पर 164 रन ही रह गया।

यह भी पढ़ें: जब पैदा भी नहीं हुए थे वैभव, तब से IPL खेल रहे हैं ये दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट

 

LSG के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। कोई और खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस की पारी

गुजरात टाइटंस की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर सिर्फ 52 रन ही बनाए। इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और 7 से 15 ओवर के बीच मिडिल ओवर्स में 1 विकेट खोकर 78 रन जोड़ दिए। इस अच्छी बल्लेबाजी की वजह से डेथ ओवर्स में ज्यादा दबाव नहीं रहा और टीम ने वहां भी 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए। इसी का नतीजा रहा कि गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 165 रन बना लिए और मैच को 8 गेंद बाकी रहते ही 7 विकेट से आसानी से जीत लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू के शतक ने बदली चेन्नई की किस्मत, CSK ने DC को 23 रन से हराया

 

गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन ठोके। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी बढ़िया बैटिंग करते हुए 56 रन बना दिए। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। LSG के लिए बस मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ही कुछ कर पाए और इन तीनों को 1-1 विकेट मिला।