रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के अपने आखिरी मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। अब IPL 2026 की शुरुआत होते ही उनका अंदाज बिल्कुल बदला हुआ नजर आया और उन्होंने अर्धशतक जड़ा। इस पारी के दौरान रोहित ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। उनकी ये पारी ना सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि फैंस के लिए भी एक शानदार वापसी का तोहफा साबित हुई।
IPL 2026 के दूसरे मुकाबले और मुंबई इंडियंस (MI) के पहले मैच रोहित ने धमाकेदार अंदाज में पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मैदान पर उन्होंने जिस तरह से चौके-छक्कों की बारिश की उससे साफ दिखा कि वो बेहतरीन फॉर्म में लौट चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई से हारी कोलकाता, KKR इस डिपार्टमेंट में रही फेल
रोहित शर्मा ने IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक
IPL 2026 का दूसरा मैच रोहित शर्मा के लिए खास रहा। इस मैच में उन्होंने 23 गेंदों पर अपने IPL करियर का 50वां अर्धशतक बनाया, जो उनके करियर का सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने IPL 2015 में CSK के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 205.26 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में रोहित अभी भी तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: IPL कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ क्यों, किसे हो रहा सबसे ज्यादा नुकसान?
IPL में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर
- 72 बार - विराट कोहली
- 66 बार - डेविड वॉर्नर
- 53 बार - शिखर धवन
- 50 बार - रोहित शर्मा
- 45 बार - केएल राहुल
रोहित ने कोहली को छोड़ा पीछे
IPL में किसी विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया है और वह टीम KKR है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: 'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?
IPL में किसी विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
- 1161 रन - रोहित शर्मा बनाम KKR
- 1159 रन - विराट कोहली बनाम PBKS
- 1146 रन - विराट कोहली बनाम CSK
- 1134 रन - डेविड वॉर्नर बनाम PBKS
- 1130 रन - विराट कोहली बनाम DC
- 1093 रन - डेविड वॉर्नर बनाम KKR
IPL में MI के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
- 167 रन - रोहित और गिब्स बनाम KKR, कोलकाता, 2012 (दूसरा विकेट)
- 163 रन - ड्वेन स्मिथ और एस तेंदुलकर बनाम RR, जयपुर, 2012 (पहला विकेट)
- 148 रन - रोहित और रिकेट्टन बनाम KKR, वानखेड़े, 2026 (पहला विकेट)
- 143 रन - सूर्यकुमार और तिलक वर्मा बनाम SRH, वानखेड़े, 2024 (चौथा विकेट)
