इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की जंग रोचक हो गई है। सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, समीकरण उलझता जा रहा है। लीग स्टेज में अब सिर्फ 11 मैच ही बचे हुए हैं अभी तक कोई टीम टॉप-4 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। अभी भी 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) सबसे मजबूत स्थिति में है।
RCB और GT पॉइंट्स टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर है। दोनों टीमों के पास 16-16 पॉइंट्स हैं। RCB बेहतर नेट रेट के आधार पर GT से आगे है। आज (16 मई) ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दर्ज कर GT टॉप पर पहुंचना चाहेगी। अगर GT जीतती है, तो न सिर्फ वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी, बल्कि टॉप-2 में भी उसकी जगह पक्की हो जाएगी। GT की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK को भी फायदा होने वाला है।
यह भी पढ़ें: KKR और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक जंग, ईडन गार्डंस में कौन मारेगा बाजी?
फंस गई है CSK
CSK 12 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ टेबल में छठे स्थान पर है। उसे पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब CSK को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने के साथ दूसरी टीमों से भी मदद की की जरूरत है। अगर CSK एक और मैच हार जाती है, तो उसके लिए दरवाजे बंद नहीं होंगे लेकिन समीकरण मुश्किल हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, मलेशियाई जोड़ी को हराया
इस स्थिति में वह 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों अगर वह हारती है तो उसे दुआ करनी होगी पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए मैच हार जाएं और दिल्ली कैपिटल्स को KKR हरा दे। इससे पहले CSK चाहेगी कि आज KKR को GT हरा दे, जिससे वह अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम को मात देकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी। अगर ये मुमकिन हुआ तो RCB, SRH और GT साथ CSK (14 पॉइंट्स) टॉप-4 में फिनिश कर लेगी।
