हर बार की तरह इस बार भी राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। इस बार उनके निशाने पर आए अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड। दोनों गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया और पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया।
वैभव सूर्यवंशी का यह धमाकेदार कारनामा IPL 2026 के 16वें मैच में देखने को मिला। यह मुकाबला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेज टीमों का विनिंग फॉर्मूला डिकोड, देखें 14 मैचों का पावरप्ले ट्रेंड
वैभव के रडार पर आए भुवी-हेजलवुड
वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत चौके से की। इसके बाद उन्होंने पावरप्ले में सभी गेंदबाजों की धुनाई की। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब वैभव ने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। उन्होंने सबसे पहले तीसरे ओवर में हेजलवुड को अपना शिकार बनाया और उस ओवर में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने भुवी को अपने रडार पर ले लिया। 5वें ओवर में वैभव ने भुवनेश्वर के खिलाफ 16 रन बनाए, जिसमें लगातार 2 छक्के और 1 चौका शामिल था।
हालांकि, 9वें ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को क्रुणाल पांड्या ने आउट कर दिया, जो मैच का सबसे बड़ा विकेट साबित हुआ। इस धमाकेदार पारी में वैभव ने 26 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
यह भी पढ़ें: 'आउट ऑफ सिलेबस स्टार', कौन हैं LSG की जीत के हीरो, मुकुल चौधरी?
रिकॉर्ड बूक में दर्ज हुआ वैभव का नाम
15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का नाम कई रिकॉर्ड बूक में दर्ज हो गया। इसमें सबस पहले यह रहा कि RR के लिए IPL में जिन खिलाड़ियों ने किसी पारी के पहले 6 ओवरों के अंदर 50 रन पूरे किए हैं, उनमें 3 बार जोस बटलर, 3 बार वैभव सूर्यवंशी, 2 बार यशस्वी जायसवाल, और 1-1 बार माइकल लम्ब, बेन स्टोक्स व नितीश राणा शामिल हैं।
IPL में सबसे ज्यादा 20 बॉल से कम में 50 रन
- 4 बार - निकोलस पूरन
- 4 बार - अभिषेक शर्मा
- 3 बार - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
- 3 बार - ट्रेविस हेड
- 3 बार - वैभव सूर्यवंशी
यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में कई बार दिखी Miller vs Prasidh की राइवलरी, जानें कौन पड़ा भारी
IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
- 13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 15 - यूसुफ पठान (KKR) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026
