इंडियन क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी की वजह से अचानक घर लौट आए हैं। उनके इस फैसले से आने वाले मैचों के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अहम मैच से पहले भारत को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करनी थी। टीम शाम 5:30 बजे समय पर ग्राउंड पर पहुंच गई लेकिन रिंकू सिंह गायब थे।

 

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की रेस में बनी रहेगी। यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। दोनों टीमें अपने पहले सुपर 8 मैच हार गई थीं जिसकी वजह से वे अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप दो से बाहर हैं।

 

यह भी पढ़ें: SA, WI की हार, जिम्बाब्वे की एक जीत, समझिए सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत

रिंकू सिंह घर क्यों लौटे?

बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता खंचंद सिंह पिछले करीब एक साल से लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं और नोएडा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में उनकी हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा। परिवार की इस गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू ने टीम कैंप छोड़कर तुरंत नोएडा जाने का फैसला किया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रिंकू सिंह समय पर टीम में वापस आ पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। टीम मैनेजमेंट स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने बढ़ाई भारतीय टीम की चिंता, जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया

कौन ले सकता है रिंकू सिंह की जगह?

भारत-जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए, अगर रिंकू सिंह टीम में नहीं होते हैं तो उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अक्षर के शामिल होने से बैटिंग कमजोर नहीं होगी और टीम को एक और बॉलिंग ऑप्शन मिल जाएगा। वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेले थे लेकिन बाद में उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर ने ले ली।