इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना-सामना हुआ। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर RR ने 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। 15 साल के वैभव ने पहले ओवर से ही SRH के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 29 गेंद में 97 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जमाए।
गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। वह किसी टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के IPL 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। उन्हें गेल (59 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 7 सिक्स की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने महज 15 गेंदें ली और गेल का 14 साल पुराना यह रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। गेल ने IPL 2012 में 59 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने डिलिट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट? CSK में जाने की हैं अटकलें
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी (2026) - 65 छक्के
- क्रिस गेल (2012) - 59 छक्के
- आंद्रे रसेल (2019) - 52 छक्के
- क्रिस गेल (2013) - 51 छक्के
- जोस बटलर (2022) - 45 छक्के
वैभव ने गेल को पीछे छोड़ने के बाद सनथ जयसूर्या का एक बड़ा IPL रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, वैभव ने पावरप्ले में 8 छक्के उड़ाए। इससे पहले IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिंक्स मारने का रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। जयसूर्या के इस रिकॉर्ड की बराबरी जोस बटलर (2018), जॉनी बेयरस्टो (2022), अभिषेक शर्मा (2026) और खुद वैभव ने इसी सीजन की थी लेकिन कोई इससे आगे नहीं निकल सका था। वैभव ने बुधवार को इसे भी ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें: RCB की पारी के वे 2 ओवर... जहां पलट गया मैच, कभी नहीं भूलेंगे शुभमन गिल
एक IPL पारी के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी - 8 छक्के, बनाम SRH, 2026 एलिमिनेटर
- सनथ जयसूर्या - 7 छक्के, बनाम CSK, 2008
- जॉनी बेयरस्टो - 7 छक्के, बनाम RCB, 2022
- अभिषेक शर्मा - 7 छक्के, बनाम PBKS, 2026
- वैभव सूर्यवंशी - 7 छक्के, बनाम SRH, 2026
वॉर्नर का रिकॉर्ड भी टूटा
वैभव ने SRH के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बना चुके थे। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में अपने रनों की संख्या को 490 तक पहुंचाया। वह किसी एक IPL सीजन में इस फेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्नर ने 2016 सीजन में पावरप्ले में 467 रन बटोरे थे।
एक IPL सीजन में सर्वाधिक पावरप्ले (1-6 ओवर) रन
- 490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 467 - डेविड वार्नर (2016)
- 402 - ट्रैविस हेड (2024)
- 402 - साई सुदर्शन (2025)
- 382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
वैभव ने अपनी यादगार पारी के दौरान ये रिकॉर्ड भी बनाए:
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
- 16 - सुरेश रैना बनाम PBSK, 2014
- 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026
- 17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, 2009
- 20 - एमएस धोनी बनाम MI, 2012
- 21 - ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, 2013
- 21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम CSK, 2014
- 21 - रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
एक आईपीएल सीजन में बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन
- 680 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 625 - यशस्वी जायसवाल (2023)
- 616 - शॉन मार्श (2008)
- 573 - रियान पराग (2024)
- 549 - प्रभसिमरन सिंह (2025)
एक IPL पारी में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)
- 12 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026
- 12 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026 एलिमिनेटर
- 11 - मुरली विजय बनाम RR, 2010
- 11 - वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में एक पारी में सबसे अधिक छक्के
- 12 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026
- 10 - शुभमन गिल बनाम MI, 2023
- 9 - रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के अंदर सबसे अधिक 50+ स्कोर
- 6 - डेविड वॉर्नर
- 5 - वैभव सूर्यवंशी
- 4 - ट्रेविस हेड
20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा IPL फिफ्टी
- 6- अभिषेक शर्मा
- 5 - निकोलस पूरन
- 5 - वैभव सूर्यवंशी
