logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हार्दिक पंड्या ने डिलिट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट? CSK में जाने की हैं अटकलें

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की अटकलें हैं। इस बीच हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है।

Hardik Pandya Sad IPL 2026

हार्दिक पंड्या, Photo Credit: IPL/X

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है कि हार्दिक ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जा सकते हैं। CSK में जाने की अटकलों के बीच हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है। 

 

हार्दिक का अकाउंट खोजने पर 'यूजर नहीं मिली' लिखा आ रहा है। उनके यूजरनेम से सर्च करने पर कोई पोस्ट भी नहीं दिख रहा और लिख रहा है, 'यह प्रोफाइल प्राइवेट है।' अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि हार्दिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलिट किया है या फिर कोई ग्लिच है। हाल ही में विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ देर के लिए ऐसे ही गायब हो गया था। हालांकि कुछ देर बाद उनका अकाउंट रिकवर हो गया।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय बैडमिंटन स्टार ने सिंगापुर ओपन में किया उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-5 को हराया

CSK में जाने वाले हैं हार्दिक?

हार्दिक 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। उस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। 2025 में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हालांकि वह प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही, जहां उसका सफर क्वालिफायर 2 में थम गया था। इस सीजन मुंबई इंडियंस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन टीम 14 में से 4 ही मैच जीत पाई और टेबल में आठवें पायदान पर रही। इसके बाद से माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस में अब हार्दिक के दिन पूरे हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर का तूफान, जडेजा की स्पिन.... एलिमिनेटर में ढेर हो जाएगी SRH?

 

हार्दिक ने कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर हलचल मचा दी थी। तस्वीर में उनके फोन पर दिख रहे समय '0:7:07' से लोगों ने समझा कि वह CSK में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी इन अफवाहों को हवा देते हुए ट्वीट किया था कि 'पथिराना, 07:07 और स्टोक्स' के पीछे CSK जा सकती है। अब हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं दिखने से कयासों का दौर फिर से शुरू हो गया है।


और पढ़ें