logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय बैडमिंटन स्टार ने सिंगापुर ओपन में किया उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-5 को हराया

भारत के एचएस प्रणय ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हरा दिया है। क्रिस्टी के खिलाफ पिछले पांच सालों में प्रणय की यह पहली जीत है।

HS Prannoy Badminton

एचएस प्रणय, Photo Credit: PTI

सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्टार भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। प्रणय ने बुधवार (27 मई) को मेंस सिंगल्स के कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रणय ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी पर 10-21, 21-12, 21-18 से जीत हासिल की। 

 

क्रिस्टी के खिलाफ पिछले पांच सालों में प्रणय की यह पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने 2021 इंडोनेशिया ओपन में क्रिस्टी को हराया था। प्रणय अब अगले राउंड में सिंगापुर के पूर्व वर्ल्ड  चैंपियन लोह कीन यू से भिड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर का तूफान, जडेजा की स्पिन.... एलिमिनेटर में ढेर हो जाएगी SRH?

पिछड़ने के बाद प्रणय ने की जोरदार वापसी

प्रणय ने क्रिस्टी के खिलाफ धीमी शुरुआत की, जिससे डोनेशियाई खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। क्रिस्टी ने इसके बाद अपनी बढ़त को 16-9 तक पहुंचाया और फिर अगले छह में से पांच अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में प्रणय ने जोरदार वापसी की। उन्होंने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाई और फिर क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया और दूसरा गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया। 

 

तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में क्रिस्टी 6-3 से आगे थे लेकिन प्रणय ने वापसी करते हुए स्कोर 13-11 कर दिया। कड़े मुकाबले के बीच क्रिस्टी ने 18-16 से बढ़त बनाई लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी पांच अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिक्स्ड डबल जोड़ी भी वोंग टिएन सी और लिम च्यू सिएन की मलेशियाई जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-13 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें: SRH और RR के बीच एलिमिनेटर की जंग, किसे मिलेगा क्वालिफायर 2 का टिकट?

श्रीकांत और बंसोड़ को मिली हार

किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 और वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के सिल्वर मेडलिस्ट श्रीकांत को स्थानीय खिलाड़ी लोह कीन यू के खिलाफ 20-22, 21-19, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। लोह कीन यू ने इस जीत के साथ पिछले हफ्ते भारतीय खिलाड़ी के हाथों मिली हार का बदला ले लिया। चोट के बाद वापसी कर रहीं मालविका भी चीनी ताइपे की लिन शियांग टी को कड़ी चुनाती देने के बावजूद 21-11, 19-21, 12-21 से हार गईं।

Related Topic:#Badminton

और पढ़ें