logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जोफ्रा आर्चर का तूफान, जडेजा की स्पिन.... एलिमिनेटर में ढेर हो जाएगी SRH?

IPL 2026 के एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना होगा। इस नॉकआउट मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा SRH के बैटिंग ऑर्डर को तबाह कर सकते हैं।

Jofra Archer Ravindra Jadeja IPL 2026

रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज (27 मई) राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस जोरदार मुकाबले में SRH की टीम प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। वह मौजूदा सीजन में RR को दो बाहर हरा चुकी है। इतना ही नहीं RR के सामने पिछले पांच मैचों में उसका रिकॉर्ड 5-0 का है। ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी SRH 14-9 से आगे है। हालांकि RR को वह कम आंकने का भूल नहीं करेगी, क्योंकि रियान पराग की कप्तानी वाली टीम लगातार दो 'करो या मरो' वाला मुकाबला जीतकर आ रही है।

 

RR 2013 सीजन के एलिमिनेटर में SRH को शिकस्त दे चुकी है। इस बार SRH के सामने जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा उसके घातक हथियार हो सकते हैं। जोफ्रा और जडेजा दोनों का SRH के बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन रिकॉर्ड है।

 

यह भी पढ़ें: SRH और RR के बीच एलिमिनेटर की जंग, किसे मिलेगा क्वालिफायर 2 का टिकट?

SRH के टॉप-ऑर्डर को तबाह करेंगे जोफ्रा?

दाएं हाथ के एक्सप्रेस तेज गेंदबाज जोफ्रा इस सीजन 14 मैचों में 21 विकेट झटक चुके हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। वह विकेट चटकाने के साथ-साथ किफायती भी रहे हैं। मौजूदा सीजन के टॉप-5 विकेट टेकर्स में भुवनेश्वर कुमार (8.00) के बाद उनकी (8.76) इकॉनमी सबसे बेहतर है। 

 

जोफ्रा ने पिछले मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे और RR को प्लेऑफ का टिकट दिलाया था। वह एलिमिनेटर भी इसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो अपनी टीम को क्वालिफायर 2 में पहुंचा सकते हैं। जोफ्रा मौजूदा सीजन में SRH के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को एक-एक बार आउट कर चुके हैं। उन्होंने टी20 में हेड को अब तक 6 पारियों में 3 बार चलता किया है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या ट्रोल होने की वजह से अर्शदीप ने डिलीट किए 200 पोस्ट? सस्पेंस बरकरार

मिडिल ऑर्डर को फंसाएंगे जडेजा?

लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर जडेजा को इस सीजन 12 मैचों में सिर्फ 28 ओवर ही डालने का मौका मिला है। मगर SRH के मिडिल ऑर्डर के सामने उनके रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान रियान पराग उनके कोटे का पूरा ओवर फेंकवाना चाहेंगे। जडेजा ने IPL में ईशान किशन को अब तक खामोश रखा है। जडेजा और ईशान का 8 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान ईशान सिर्फ 37 रन ही बना पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट महज 116 का ही रहा है। वहीं हेनरिक क्लासेन IPL में जडेजा के खिलाफ सिर्फ 100 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाते हैं। दोनों 6 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें जडेजा ने इस साउथ अफ्रीकी बिग हिटर को एक बार अपना शिकार भी बनाया है।


और पढ़ें