रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहली बार IPL चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली ने पहली बार लंबे इंतजार पर खुलकर अपनी बात रखी है। RCB के स्टार बल्लेबाज और क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली लंबे समय से RCB के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन उनकी टीम को अपनी पहला खिताब जीतने के लिए कई सालों तक इंतजार करना पड़ा था। यह इंतजार पिछले IPL सीजन में खत्म हुआ। विराट कोहली की टीम ने पिछले साल पहली बार खिताब जीता और इसके बाद अब विराट कोहली ने कहा कि वह पल ऐसा पल था जिसने सालों का दर्द खत्म कर दिया।
विराट कोहली 19 साल से RCB के साथ जु़ड़े हुए हैं। इस लंबे समय में टीम कई बार तीन बार फाइनल तक भी पहुंची लेकिन टीम हर बार खिताब से पीछे रह गई। इस इंतजार पर विराट कोहली ने बताया कि RCB जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी होने के बावजूद टीम पर हमेशा ट्रॉफी नहीं जीत पाने का टैग लगा रहा। उन्होंने कहा कि हर सीजन के साथ दबाव बढ़ता गया और वह खुद इस सफर के हर उतार-चढ़ाव का हिस्सा रहे।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6... मिचेल मार्श ने अंशुल कम्बोज का किया बुरा हाल, CSK की उम्मीदें टूटी!
भावनाओं को नहीं रोक पाए कोहली
कोहली ने बताया कि जब आखिरकार टीम ने IPL खिताब जीता तो वह भावनाओं को रोक नहीं पाए। कोहली ने कहा कि अगर यह ट्रॉफी नहीं मिलती तो उनके क्रिकेट करियर की खुशी अधूरी रह जाती। उन्होंने माना कि इतने सालों तक टीम के साथ बने रहना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हमेशा RCB पर भरोसा रखा।
'शब्दों में बताना मुश्किल'
विराट कोहली की टीम ने अपने पहले खिताब के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। इस इंतजार के बाद पिछले सीजन उन्होंने खिताब पर कब्जा किया और यह जश्न सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं था बल्कि एक लंबे इंतजार के बाद का जश्न था। विराट ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के बाद जो एहसास हुआ, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
RCB ने 2025 सीजन में इतिहास रचते हुए पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस जीत के साथ टीम का 18 साल लंबा इंतजार खत्म हुआ था। विराट कोहली शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे हैं और उन्होंने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन ट्रॉफी हमेशा उनसे दूर रही थी।
फैंस के लिए कही बड़ी बात
कोहली ने कहा कि सालों तक फैंस का सपोर्ट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने कहा कि हर हार के बाद निराशा होती थी लेकिन टीम और फैंस ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने RCB की जीत का सबसे बड़ा श्रेय उन समर्थकों को जाता है जिन्होंने खराब समय में भी टीम का साथ नहीं छोड़ा। कोहली ने कहा, 'बेंगलुरु के समर्थकों का प्यार ही वह ताकत थी जिसने टीम को हर मुश्किल दौर में आगे बढ़ने का हौसला दिया।'
यह भी पढ़ें: सबसे महत्वपूर्ण मैच हार गई CSK... अब कैसे बनेगी बात? प्लेऑफ सिनेरियो समझिए
एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल पर क्या बोले?
विराट कोहली ने अपने पुराने साथियों एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने RCB की पहचान बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। कोहली के ने कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ मौजूदा टीम की नहीं बल्कि उन सभी खिलाड़ियों की भी है जिन्होंने सालों तक इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना सब कुछ दिया।
