पंजाब किंग्स (PBKS) शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने जा रही है। पंजाब किंग्स टीम इस मैच में हौसला बुलंद है। हार के ठप्पे को हटाने की कोशिश में दोनों टीमें भिड़ेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए मैच में बारिश की वजह से यह टीम, तीसरी जीत हासिल नहीं कर पाई थी, मैच ड्रॉ हो गया था।
पंजाब किंग्स, अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन में सबसे संतुलित टीमों में से एक नजर आ रही है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य चेज किया और गुजरात टाइटंस को मुश्किल पिच पर हराया। जेवियर बार्टलेट की गेंदबाजी और प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली जैसे खिलाड़ियों की वजह से टीम ज्यादा दमदार लग रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: पावरप्ले में विकेट गंवाना पड़ा भारी? 15 मैचों में टीमों ने चुकाई कीमत
सनराइजर्स हैदराबाद के अच्छे दिन आएंगे?
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार बिखर रही है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसी उनकी मजबूत ओपनिंग जोड़ी रन स्कोर नहीं कर पा रही है। टीम की लय बिखर रही है और लगातार हार मिल रही है। नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिच क्लासेन ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन गेंदबाजी बेकार नजर आई है। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट भी कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं।
सीधी टक्कर में कौन आगे है?
दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 17 और PBKS ने 7 मैच जीते हैं। इस बार सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन औसत से बुरा रहा है, ऐसे में जीत की उम्मीद में पंजाब किंग्स के धुरंधर ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, RCB को 6 विकेट से हराया
पिच कैसी है?
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी है। पिच पर उछाल बेहतर है। लंबे चौके और छक्के देखने को मिल सकते हैं। मैच में औसत पहली पारी का स्कोर 217 के आसपास रहा है। 200 से ज्यादा रन आसानी से बन सकते हैं। स्पिनर्स को बहुत सफलता इस पिच पर नहीं मिलती है। यह दिन का मैच है, इसलिए ओस का कोई खतरा नहीं है।
मौसम कैसा रहेगा?
मौसम साफ रहेगा, तापमान 32 डिग्री के आसपास होगा और बारिश की संभावना 1 प्रतिशत है। मौसम, मैच का मजा किरकिरा नहीं कर पाएगा।
- PBKS की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यशक, अर्शदीप सिंह।
- SRH की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़ें: 'आउट ऑफ सिलेबस स्टार', कौन हैं LSG की जीत के हीरो, मुकुल चौधरी?
कहां देख सकते हैं मैच?
टॉस 3 बजे से शुरू होगा। मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है और JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
