सावन महीने की शुरुआत होते ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है। कांवड़ यात्रा सुविधाजनक हो, इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत नमो भारत के 17 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। ये स्टेशन 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। साथ ही इन 17 स्टेशनों की पार्किंग सुविधाएं भी बंद रहेंगी।

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यह घोषणा 3 अगस्त को की थी, जिसके मुताबिक 4 अगस्त से नमो भारत के 17 स्टेशन बंद रहेंगे। NCRTC ने साफ तौर पर बताया है कि यह फैसला कांवड़ियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि नमो भारत एक ऐसी ट्रेन सेवा है, जो दिल्ली एनसीआर से मेरठ तक चलती है। अब सवाल उठता है कि इस फैसले से कौन-कौन से स्टेशन बंद रहेंगे?

 

यह भी पढ़ें: पत्नी ने नहीं दिखाया फोन, पति ने गला रेतकर मार डाला, 3 महीने पहले हुआ था निकाह

 

कौन से स्टेशन रहेंगे बंद?

 

मेरठ नॉर्थ - गेट नंबर 2
मेरठ सेंट्रल - गेट नंबर 2
मेरठ साउथ - गेट नंबर 2
गाजियाबाद - गेट नंबर 3 और 5
मोदीपुरम - गेट नंबर 2
मोदीनगर नॉर्थ - गेट नंबर 2
मोदीनगर साउथ - गेट नंबर 2
मुरादनगर - गेट नंबर 2
दुहाई - गेट नंबर 3 और 4
बेगमपुल - गेट नंबर 2 और 3

 

यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सुजीत सिन्हा, कौन था गैंगस्टर?


एमईएस कॉलोनी - गेट नंबर 2
भैसाली - गेट नंबर 2
ब्रह्मपुरी - गेट नंबर 2
शताब्दी नगर - गेट नंबर 2
रिठानी - गेट नंबर 2
गुलधर - गेट नंबर 2
परतापुर - गेट नंबर 2

 

इन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। साथ ही इन स्टेशनों की पार्किंग सुविधा भी बंद रहेगी। जानकारी के मुताबिक, नमो भारत के सराय काले खां मोदीपुरम कॉरिडोर के स्टेशन खुले रहेंगे, जहां  हर दिन ट्रेन रुकेगी।

 

क्यों लिया यह फैसला?

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों का मानना है कि इस प्रतिबंध की वजह से सड़कों पर भीड़ कम होगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। कांवड़ यात्रा खत्म होते ही नमो भारत के सभी स्टेशन दोबारा खोल दिए जाएंगे।