10 सितंबर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया तो वहीं कई ट्रेनें मोहाली से चलेंगी। चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 36 दिन तक तीन चरणों में ब्लॉक लगाया। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें। वरना उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

 

रेलवे के मुताबिक पहला ब्लॉक 10 से 21 सितंबर तक होगा। दूसरा- 22 सितंबर से 3 अक्टूबर और तीसरा 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगा। यह ब्लॉक अलग-अलग लाइनों पर 12-12 दिनों तक लागू रहेगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण अपग्रेडेशन का कार्य कर रहा है। इस कारण रेलवे ने 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति दी है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 11 सितंबर को रहेगी छुट्टी, BRICS समिट के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

 

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को शार्ट किया है। कुछ के रूट में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। रेलवे कुछ ट्रेनों को अंबाला और मोहाली से चलाएगा। वहीं 12 ट्रेनों के रद्द होने से कुल 442 फेरों पर असर पड़ेगा। अमृतसर-देहरादून, हावड़ा/टाटानगर-जम्मू तवी और आगरा कैंट-होशियारपुर जैसी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर होगा।

 

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक कुल 76 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया। रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। इस बीच लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं (14615/14616) ट्रेन 3 और 10 अक्टूबर को चंडीगढ़, मोहाली और न्यू मोरिंडा स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट-सरहिंद-सानेहवाल के रास्ते संचालित होगी।

 

चंडीगढ़ से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12983/12984) 11 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अंबाला-चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन अंबाला कैंट स्टेशन से होगा। चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20989/20990) ट्रेन का संचालन भी 23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अंबाला कैंट स्टेशन से होगा। रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15063/15064 ) का संचालन भी 14 सितंबर से 12 अक्टूबर तक अंबाला कैंट स्टेशन से ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: 'दोबारा आने नहीं दूंगा', पहले ही दिन मीडिया पर क्यों भड़के राम मंदिर के CEO?

 

10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ (14541/14542), अंबाला कैंट-कालका-अंबाला कैंट (54531/54532), जालंधर सिटी-अंबाला कैंट-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (74645/74646), दिल्ली जंक्शन-कालका-दिल्ली जंक्शन ( 14331/14332 ), चंडीगढ़-फिरोजपुर कैंट-चंडीगढ़ (14629/14630 ) और अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट ( 74991/74992) ट्रेन का संचालन अंबाला से होगा।