राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सीमलिया थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश से जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बाकी बचाव दल घटनास्थन पर पहुंचे। नाले में गिरी गाड़ी से यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। ट्रैवलर कराड़िया टोल प्लाजा पार करने के बाद सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को नींद आ गई और स्पीड अधिक होने की वजह से होने के कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रैवलर सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। गाड़ी में करीब 20 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। सभी शुक्रवार रात खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

ड्राइवर को नींद आई और हुआ हादसा

सीमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल प्लाजा पार करने के बाद ट्रैवलर सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण वह उसे संभाल नहीं पाया। ट्रैवलर डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

यह भी पढ़ें: मोतीहारी में कार में छिपाकर ले जा रहे थे 40 लाख का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

4 की मौके पर मौत, 3 ने रास्ते में तोड़ा दम

इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है। इनमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस और एंबुलेंस ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिरे नाले से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सुल्तानपुर के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सामर के मुताबिक, सूचना मिलते ही चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गई थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के अस्पतालों में पहुंचाया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने क्रेन की मदद से ट्रैवलर को नाले से बाहर निकलवाया।

 

यह भी पढ़ें: रामलीला मेले से पहले कमेटी की मीटिंग में हुआ झगड़ा, गोलीबारी में 3 की मौत

बैतूल से खाटू श्याम जा रहे थे लोग

ट्रैवलर में करीब 20 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। सभी शुक्रवार रात राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी मिलने पर कोटा ग्रामीण के एसपी सुजीत शंकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।