आगरा में 'जिपलाइन' टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। एंटरटेनमेंट पार्ट में एक जिपलाइन का तार अचानक टूट गया, जहां से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर 45 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरा और मौत हो गई। 

अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने कहा, 'सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।'

यह भी पढ़ें: मुक्का मारकर 4 दांत तोड़े, आगरा के स्कूल का वीडियो हो गया वायरल

हादसा कैसे हुआ?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक आगरा पुलिस ने कहा है कि रविवार शाम करीब 6 बजे ताजगंज इलाके के एक एंटरटेनमेंट पार्क पर हुई। पुलिस का कहना है कि फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल अपने परिवार के साथ घूमने गया था। कुणाल जिपलाइन पर लटक रहा था, तभी बीच में ही तार टूट गया और वह सीधे जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें: टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा

मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा?

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एंटरटेनमेंट पार्क, आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि एटवेंचर एक्टिविटी का संचालन एक निजी कंपनी को दिया गया है। पुलिस ने जिपलाइन कंपनी को ही अभी जिम्मेदार माना है। सभी एडवेंचर गतिविधियों को रोक दिया गया है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।