उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित एक होटल में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला होटल में पिछले तीन दिन से अपने एक दोस्त के साथ रुकी थी। साथी ने बताया कि देर रात महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि विभिन्न पहुलओं से जांच की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 26 वर्षीय भावना शर्मा के तौर पर हुई है। वह गाजियाबाद के नंद्रग्राम की रहने वाली थी। घटना सराय लखंसी थाना क्षेत्र के तथागत होटल की है। वह पानीपत के रहने वाले अपने दोस्त शक्ति सिंह के सात होटल में पिछले दिन दिनों से ठहरी थी।

 

यह भी पढ़ें: जीतन राम मांझी ने चला बड़ा दांव, हर जिले में आयोजित करेंगे 'गरीब चौपाल'

 

मऊ पुलिस ने बताया कि भावना शर्मा पछले आठ महीने से अपने पति अलग शक्ति सिंह के साथ रह रही थी। दोनों पहले पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गए थे। वहां से मऊ आए। यहां भावना ने खौफनाक कदम उठा लिया।

 

पुलिस पूछताछ में शक्ति सिंह ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम से बनारस गया था। इस बीच भावना ने उसे कॉल किया और कहा कि जल्दी लौट आओ। उसने गलत कदम उठाने की धमकी भी दी। देर रात लौटने पर देखा कि भावना का शव होटल के कमरे में लटका था।

 

यह भी पढ़ें: जेडी वैंस नहीं आएंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने बताया- सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

 

सीओ कृष्ण राजपूत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पूछताछ के लिए होटल कर्मचारी और शक्ति सिंह को हिरासत में लिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही, ताकि वजह का पता लगाया जा सके।