राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नहर में डूबने से तीन भाई-बहन और एक फुफेरी बहन की जान चली गई। दो अन्य को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के लिखी बड़ी गांव में हुआ। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। चारों बच्चे एक ही परिवार थे।
एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे
खबरों के मुताबिक लिखी बड़ी गांव के सरकारी स्कूल के पास बने एक एनीकट (छोटा बांध) में एक ही परिवार के छह बच्चे नहाने पहुंचे। नहाते-नहाते बच्चे गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी डूब गए। डूबते बच्चों की चीख-पुकार सुनकर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, वोटर और राशन कार्ड निरस्त
मोर्चरी में रखवाए गए शव
ग्रामीणों ने राजवीर और जय सिंह को बचा लिया, लेकिन तीन लड़कियां और एक लड़के को बचा नहीं सके। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा के मोर्चरी में रखवा दिया गया।
गुजरात की रहने वाली थी फुफेरी बहन
जान गंवाने वाले 20 वर्षीय प्रतीक, हीना (24) और इशिता (15) सगे भाई बहन थे। उनके पिता का नाम बाबू सिंह दामोर है। वहीं मृतक फुफेरी बहन की पहचान 20 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है। वह गुजरात के पालनपुर की रहने वाली थी।
यह भी पढ़ें: घर में घुसा फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट; गिरफ्तार
उधर, ग्रामीणों की मदद से बचाए गए जय सिंह और राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धंबोला थाना एसआई अशोक कुमार का कहना है कि चारों बच्चों की मौत डूबने से हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
