हरियाणा के 12 विधायक अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। बोस्टन शहर में होने वाले एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यह विधायक अमेरिका जा रहे हैं। इन 12 विधायकों में से 7 कांग्रेस से हैं। तीन बीजेपी, 1 इनेलो और 1 निर्दलीय विधायक शामिल है।

 

दरअसल, बोस्टन में 4 अगस्त से नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स (NCSL) सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन 6 अगस्त तक चलेगा। इसी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा से 12 विधायक अमेरिका पहुंच रहे हैं।

क्या है यह सम्मेलन?

जानकारी के मुताबिक, यह सम्मेलन नेशनल लेजिस्लेचर्स कॉन्फ्रेंस भारत (LNCB) की ओर से रखा गया है। इस सम्मेलन में पूरी दुनिया से विधायक शामिल होते हैं। बताया जा रहा है कि भारत से लगभग 130 विधायक इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें हरियाणा से 12 विधायक हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 'से अखिलेश', 'से डिंपल'; पढ़ाने वाले सपा नेता पर FIR दर्ज

कौन-कौन विधायक हो रहे शामिल?

  1. अशोक अरोड़ा, थानेसर (कांग्रेस)
  2. आफताब अहमद, नूंह (कांग्रेस)
  3. भारत भूषण बत्रा, रोहतक (कांग्रेस)
  4. अकरम खान, जगाधरी (कांग्रेस)
  5. इंदूराज नरवाल, बरोदा (कांग्रेस)
  6. आदित्य सुरजेवाला, कैथल (कांग्रेस)
  7. बलराम दांगी, महम (कांग्रेस)
  8. अनिल राव, कोसली (बीजेपी)
  9. निखिल मदान, सोनीपत (बीजेपी)
  10. सतपाल जाम्बा, पुंडरी (बीजेपी)
  11. आदित्य देवीलाल, मंडी डबवाली (इनेलो)
  12. देवेंद्र कादियान, गन्नौर (निर्दलीय)

यह भी पढ़ें-- देश में पहली बार, कबूतरों को दाना डालने पर FIR; ऐसा क्यों? समझिए

20 अगस्त तक लौटेंगे सभी विधायक

अमेरिका के बोस्टन में विधायकों का यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। हालांकि, यह सभी विधायक 20 अगस्त तक लौटेंगे। 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का सत्र भी शुरू हो रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका आने-जाने का खर्च विधायकों को खुद उठाना पड़ेगा।