हरियाणा के पानीपत जिले में एक महिला अपने ससुराल से लापता हो गई, जिसके पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी घर से रुपये, गहने और अपने कपड़े लेकर फरार हो गई। पीड़ित शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो फुटेज में महिला झोला लेकर घर से बाहर जाती दिखी। पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी है।
यह मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की बंसी कॉलोनी का है, जहां तीन महीने पहले कृष्ण नाम के व्यक्ति की निवृत्ति के साथ शादी हुई थी। दोनों की शादी पड़ोस में रहने वाले एक पंडित ने कराई थी। वह पड़ोसी, निवृत्ति का रिश्तेदार है। कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह भाइयों के साथ 10 जुलाई की सुबह घर आया था। तब निवृत्ति ने कथित तौर पर चाय में नींद की गोलियां डालकर दी थी। चाय पीने के बाद तीनों भाई सो गए। इसी दौरान निवृत्ति घर से चली गई।
यह भी पढ़ें: बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मिलने वाली हैं 100 पीएम ई-बसें
कैश और ज्वेलरी लेकर भागी पत्नी
पीड़ित पति कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। जब कृष्ण ने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी तो उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी गुमशुदा हो जाएगी। पीड़ित कृष्ण के मुताबिक, निवृत्ति घर से कुछ रुपये, हीरे और सोने के गहने, घर के जरूरी कागजात और अपने कपड़े लेकर फरार हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखा कि निवृत्ति सुबह 11 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी। जानकारी के लिए बता दें, कि वह हिमाचल की रहने वाली है। उसके परिवार वाले मंडी के बस अड्डे पर तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड हुई तेज बारिश, पाइप में फंसा 6 साल का बच्चा, नहीं बचा पाया प्रशासन
नहीं मिल पाई निवृत्ति
पुलिस निवृत्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने निवृत्ति के माता-पिता से भी पूछताछ की है, ताकि पता चल सके कि वह किस वजह से घर से चली गई। इसके अलावा पुलिस ने निवृत्ति के कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की है। फिलहाल पुलिस निवृत्ति पता नहीं लगा पाई है।
