हरियाणा के पंचकुला में मंगलवार तड़के हुए एक एनकाउंटर में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को जैसे ही पुलिस ने रोका इन्होंने पुलिस की टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और पैर में गोली मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है और इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि इन बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली एक अधिकारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी जिससे वह बाल-बाच बच गए।

 

FIR  के मुताबिक, पुलिस को पहले से ही इंटेलिजें इनपुट मिले थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचकुला पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और आरजू गैंग के दो सदस्यों को इंटरसेप्ट किया था। इन दोनों को पंचकुला सेक्टर 3 के देवी लाल स्टेडियम के साथ घेर लिया था। जब ये दोनों वहां पहुंचे और सेक्टर 21 की ओर जाने वाली रोड पर पुलिस का चेक प्वाइंट देखा तो भागने की कोशिश करने लगी। इसी कोशिश में इन दोनों ने अपने अवैध हथियारों से फायरिंग भी कर दी।

 

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी ने गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया', BJP ने लगाए आरोप

 

चेतावनी के बावजूद नहीं किया सरेंडर

पुलिस ने आगे बताया है कि इस फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाच बची और एक गोली सरकारी गाड़ी पर जा लगी। पुलिस ने तुरंत सायरन बजाए और इन दोनों को सरेंडर करने को कहा। पुलिस का कहना है कि उसने हवाई फायरिंग भी की लेकिन इन दोनों ने पुलिस टीम पर 3 और गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली SHO की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी और दूसरी गोली ASI सुनील कुमार के कान के पास से निकल गई। पुलिस का कहना है कि फिर उसने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की और दोनों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है और दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली NCR में पटाखों पर लगने वाला है बैन? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 

इन दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं। अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स ऐक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।